फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against 15 including former director of Gandhi smarak bhawan in Chandigarh

Chandigarh News: गांधी स्मारक भवन के पूर्व निदेशक समेत 15 पर केस, फंड के दुरुपयोग व कब्जे का आरोप

Sat, 14 Jan 2023 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Jan 2023 12:46 AM IST
सार

आरोप है कि देवराज ने पिछले साल सितंबर माह में गांधी स्मारक निधि भवन नामक ट्रस्ट पंजीकृत करवा लिया और मालिक होने की दावेदारी कर दी। संस्थान के प्रबंधकों को इस बारे सूचना मिली तो उन्होंने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से शिकायत की। यह भी कहा गया कि त्यागी गैरकानूनी तरीके से सेक्टर-16 के गांधी भवन में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन
Case filed against 15 including former director of Gandhi smarak bhawan in Chandigarh
गांधी स्मारक भवन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में कुल 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि गांधी स्मारक निधि के कर्मचारी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फंड का दुरुपयोग किया है और भवन पर कब्जा करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


स्मारक भवन का संचालन करने वाली संस्था गांधी स्मारक निधि के सचिव आनंद शरण की शिकायत पर सेक्टर-17 (सेंट्रल) थाना पुलिस ने गांधी स्मारक भवन के पूर्व निदेशक देवराज त्यागी, भूपिंदर शर्मा, नरेश शर्मा, ईश्वर अग्रवाल, योगेश बहल, देवराज त्यागी की पत्नी कंचन त्यागी, उनके पुत्र मुदित त्यागी, बहु अक्षा रैना, आनंद राव, पापिय चक्रवर्ती, विकी, अमित कुमार, मोहिंदर, रमा देवी व एमपी डोगरा पर केस आईपीसी की धारा 419, 420, 458, 467, 468, 471 व 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि देवराज त्यागी गांधी स्मारक निधि में निदेशक के पद पर तैनात थे। पिछले साल वह सेवानिवृत्त हो गए लेकिन एक मई 2022 से 26 मार्च 2023 तक के लिए उन्हें अनुबंध के आधार पर पुन: नियुक्ति दे दी गई थी। इसी बीच गांधी स्मारक निधि को उनके गैर-कानूनी गतिविधियों की जानकारी मिली जिसके बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए और देवराज त्यागी की सेवाओं को 16 अक्तूबर 2022 को समाप्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि देवराज त्यागी ने गांधी जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया और अनधिकृत ट्रस्ट के नाम पर स्पॉन्सरशिप के जरिए पैसे जुटाए। कार्यक्रम में कई नामी लोगों को बुलाया। जांच में यह भी सामने आया कि गांधी भवन के नाम पर कई संस्थाएं पंजीकृत की गईं हैं। एफआईआर में प्राकृतिक चिकित्सा समिति चंडीगढ़ का भी जिक्र किया गया है, जिसमें डॉ. देवराज त्यागी ने खुद को सचिव बताया है और एमपी डोगरा को इसका चेयरमैन बताया गया है। 

गांधी भवन में परिवार के साथ रह रहे हैं देवराज त्यागी
आरोप है कि देवराज ने पिछले साल सितंबर माह में गांधी स्मारक निधि भवन नामक ट्रस्ट पंजीकृत करवा लिया और मालिक होने की दावेदारी कर दी। संस्थान के प्रबंधकों को इस बारे सूचना मिली तो उन्होंने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से शिकायत की। यह भी कहा गया कि त्यागी गैरकानूनी तरीके से सेक्टर-16 के गांधी भवन में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह इसे अपनी प्रॉपर्टी बताते हैं। 


आनंद शरण ने बताया कि कई बार देवराज त्यागी गैरकानूनी गतिविधियों में पकड़े गए हैं और उन्होंने माफी भी मांगी है। संस्थान ने उन्हें माफ कर दिया गया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और लगातार गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहे। उन्होंने गांधी भवन पर कब्जा करने की कोशिश की और इसमें उनके परिवार व अन्य लोगों ने पूरा साथ दिया। बता दें कि इस मामले में प्रशासन ने पुलिस से पूरी जांच का आदेश दिया था। पूरी जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed