फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cartridges found in pathankot canal, terror in public

पठानकोट की नहर में मिले 76 कारतूस, लोगों में दहशत

Mon, 01 Feb 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 01 Feb 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
cartridges found in pathankot canal, terror in public

पठानकोट में जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर यूबीडीसी नहर में 76 कारतूस मिले। इससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। कारतूस मिलने का खुलासा तब हुआ जब गांव के बच्चे चुंबक के जरिये सिक्के तलाश रहे थे।

विज्ञापन


बच्चों से इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने पुलिस को नहर में कारतूस होने की सूचना दी। इस पर एसएसपी आरके बख्शी, डीएसपी देहाती कुलदीप सिंह और थाना कानवां के एसएचओ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के जरिये नहर में सर्च अभियान चलाकर कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया करीब दो घंटे तक चलाए गए सर्च में एसके-47 के 29 कारतूस, इंसास राइफल के 29 कारतूस व 315 बोर राइफल के 18 कारतूस मिले हैं। सर्च में कोई हथियार नहीं मिला है। पुलिस ने सभी कारतूस कब्जे में लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान खाली मैगजीन भी बरामद हुई

cartridges found in pathankot canal, terror in public

मिली जानकारी के अनुसार, गांव आसोवाला के पास से गुजरी यूबीडीसी नहर का पानी बंद था। इस पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे गांव बच्चे कपिल कुमार पुत्र गोविंदर सिंह, साहिल कुमार पुत्र राकेश कुमार, अर्जुन कुमार पुत्र हरदीप कुमार व अजय कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह ने नहर के किनारे पहुंच गए।

बच्चे नहर में चुंबक के जरिये सिक्के ढूंढ रहे थे। इस दौरान बच्चों को नहर में कारतूस दिखाई पड़े। नहर में कारतूस पड़े देखकर बच्चे डर गए और गांव लौटकर बड़े बुजुर्गों में नहर में कारतूस पड़े होने की जानकारी दी। इस पर गांव के लोगों ने पुलिस को नहर में कारतूस होने की सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी आरके बख्शी, डीएसपी देहाती कुलदीप सिंह, थाना कानवां के एसएचओ रमेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सुबह करीब 10 बजे गोताखोरों के माध्यम से सर्च अभियान शुरू कराया। नहर से विभिन्न राइफलों के 76 कारतूस बरामद हुए, जिनमें दो खोल थे। सर्च के दौरान एक खाली मैगजीन भी बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed