{"_id":"ac6fd32d602d7530e7ed3ad1cd254194","slug":"car-thieft-in-panchkula-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने ऐसे चुराई कार, जान कर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने ऐसे चुराई कार, जान कर हैरान रह जाएंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 08 Mar 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरी की वारदात बढ़ती ही जा रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे तसल्ली से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
एक ऐसी ही वारदात का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें चोरों ने बड़े आराम से वारदात को अंजाम दिया और करीब 24 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े।
पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दरअसल, चार युवक मैकेनिक के पास गए और कहा कि उनकी गाड़ी की चाबी गुम हो गई है, डुप्लीकेट बना दो।
मैकेनिक युवकों के साथ सेक्टर-17 में गाड़ी के पास गया और चाबी बनाकर पैसे लेकर चला गया। उसे नहीं पता था कि वह जिनके लिए चाबी बना रहा है, वे चोर हैं।
यह वारदात 10 फरवरी को हुई थी और अब पंचकूला पुलिस ने इन चार चोरों को जींद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी को सेक्टर-17 निवासी अंकित की फिएट यूनो कार घर के बाहर से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
जिस वक्त चोरी हुई, घर पर कोई नहीं था। जींद निवासी कुलविंद्र, प्रदीप उर्फ दीपू व अमित पंचकूला आए और अपने पुराने जानकार राजीव कालोनी निवासी अक्षय से संपर्क किया।
विज्ञापन
उसने ही सेक्टर-17 में घर के बाहर गाड़ी खड़ी होने का जिक्र किया, क्योंकि अक्षय ने गाड़ी चोरी करने के लिए रेकी की थी। चारों मिलकर सेक्टर-16 गए और एक मैकेनिक से झूठ बोलकर उसे सेक्टर-17 ले गए। यहां गाड़ी की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर गाड़ी लेकर फरार हो गए।