फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car thief exposed security arrangements of Chandigarh Police

भई कमाल है: 22 दिन से चोरी की कार लेकर घूम रहा चोर, धड़ल्ले से तोड़ रहा ट्रैफिक नियम... क्या कर रही है पुलिस

Sat, 08 Feb 2025 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Feb 2025 09:11 AM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 सी के मकान नंबर 2565 निवासी की कार 22 दिन पहले चोरी हो गई थी। चोर कार लेकर पूरे चंडीगढ़ में घूम रहा है। लगातार नियम भी तोड़ रहा है। लेकिन पुलिस उसे पकड़ने के बजाय चालान काट रही है।

विज्ञापन
car thief exposed security arrangements of Chandigarh Police
कैमरे में कैद कार - फोटो : संवाद

विस्तार

एक कार चोर ने चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। चोर 22 दिन से चोरी की कार लेकर चंडीगढ़ में धड़ल्ले से घूम रहा है। आरोपी ट्रैफिक नियम तोड़ रहा है। कार का नंबर भी वही है, जिसकी शिकायत गाड़ी मालिक ने पुलिस में दर्ज करवाई है। इसके बावजूद पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय चालान भेज रही है।
विज्ञापन


बता दें कि अभी तक गाड़ी मालिक को ऑनलाइन आठ चालान आ चुके हैं। इसमें डेंजर ड्राइविंग, लाल बत्ती जंप और जेब्रा क्रॉसिंग के चालान हैं। यह चालान हरभजन सिंह के नाम पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सोमा देवी ने बताया कि एक तो उनकी कार चोरी से नुकसान हो गया। अब चालान भी उन्हीं को भरने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस कार चोर को पकड़ेगी तब तक पता नहीं कितने और चालान आ जाएंगे। सेक्टर-37 सी के मकान नंबर 2565 निवासी सोमा ने बताया कि 15 जनवरी को दिनदहाड़े उनके घर के बाहर से पीबी 65 नंबर की जेन कार चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के कैमरे चालान तक रह गए सीमित

चंडीगढ़ में हर लाइट प्वाइंट और चौराहे पर लगभग 2000 एचडी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन यह कैमरे भी चालान काटने तक ही सीमित रह गए हैं। जबकि दावा किया गया था कि इन कैमरों से क्राइम पर लगाम लगाई जाएगी। लेकिन चोर ने इन सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है।
बॉकस

कब-कब आए वाहन मालिक को चालान

  • 23 जनवरी को सेक्टर 1617 लाइट प्वाइंट से मटका चौक की तरफ जाते हुए लाल बत्ती तोड़ी।
  • 26 जनवरी का पीजीआई चौक से पेक लाइट प्वाइंट की तरफ जाते हुए लाल बत्ती तोड़ी।
  • 27 जनवरी को सेक्टर 25/38 से सेक्टर 25 चौक पर लाल बत्ती तोड़ी।
  • 30 जनवरी को सेक्टर 2538 से सेक्टर 25 चौक की तरफ लाल बत्ती तोड़ी।
  • 1 और 2 परवरी को बापूधाम लाइट प्वाइंट से शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट रोड़ पर लाल बत्ती तोड़ी।
  • 5 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर जेब्रा क्रॉसिंग की। जिसका पुलिस ने ऑनलाइन चालान वाहन मालिक को भेजा है।

पांच महीने में 62 कारें चोरी, 2 को ही ढूंढ पाई पुलिस

साल 2024 में 515 बाइक, 331 एक्टिरा, 15 बुलेट, 47 रिक्शा, 45 साइकिल, 115 कारें, 9 ट्रक समेत एक हजार 50 से अधिक वाहन चोरी हो चुके हैं। चंडीगढ़ से 5 महीनों में 62 कारें चोरी हुई, लेकिन पुलिस सिर्फ दो ही कारों को ढूंढ पाई। नए कानून लागू होने के 1 जुलाई 2024 से 31 दिसंबर तक चंडीगढ़ से 787 वाहन चोरी हुए। जिसमें दो पहिया 689 वाहन चोरी हुए। पुलिस 88 वाहनों को ही बरामद कर पाई।

साल             वाहन
2022           872
2023          1160
2024          1058
2025          अभी तक 70
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed