{"_id":"5e0c90d98ebc3e87fa54eadc","slug":"car-theft-from-outside-the-mini-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में मिनी सचिवालय के बाहर से कार चोरी, पंजाब में अलर्ट, बड़ी वारदात की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में मिनी सचिवालय के बाहर से कार चोरी, पंजाब में अलर्ट, बड़ी वारदात की आशंका
Wed, 01 Jan 2020 08:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Jan 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर लुधियाना रोड पर स्थित मिनी सचिवालय के बाहर से मंगलवार की दोपहर को लोगों ने जेन कार चोरी कर ली। वारदात के बाद सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। क्योंकि साल के अंतिम दिन हुई इस चोरी को अधिकारियों द्वारा बड़ी वारदात के आसार से जोड़कर देखा जा रहा था। घटना के तुरंत बाद जहां पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए वहीं आसपास ही नहीं बल्कि राज्य भर में पुलिस को इस चोरी के बारे में अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच कर रहे थाना सिटी के हवलदार मनप्रीत सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह निवासी नजदीक आईटीआई मोगा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि मंगलवार को वह अपनी जमीन की रजिस्ट्री के लिए अपनी जेन कार नंबर पीबी29-9824 से तहसीलदार कार्यालय गया था। इस दौरान उसने अपनी कार मिनी सचिवालय के बाहर खड़ी की।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे से लेकर डेढ़ बजे के बीच जब वह रजिस्ट्री करवा रहा था तो बाहर से कोई कार ले गया। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मिनी सचिवालय के बाहर लगे कैमरे, जीरा रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे कैमरे व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया मगर अभी तक कोई भी अहम सुराग हाथ नहीं लग पाया है। फिलहाल थाना सिटी में केस दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन