फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car looting gun point

गन प्वाइंट पर डॉक्टर दंपति से कार लूटी

Sun, 21 Sep 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 21 Sep 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
car looting gun point

शहर में शुक्रवार देर रात कार सवार लुटेरों ने पहले कुंभड़ा-बलौंगी रोड पर फेज-5 स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर कार सवार डॉ. दंपति को टक्कर मारी और बाद में उनकी कार के आगे अपनी कार खड़ी कर उन्हें रोक लिया। साथ ही डॉ. दंपति को कार से उतार कर मारपीट भी की। डॉक्टर पर दरांती से हमला कर घायल किया। लुटेरे हवाई फायर करते हुए उनकी कार लूटकर फरार हो गए। डॉक्टर दंपति ने तुरंत पुलिस सूचित किया।

विज्ञापन


मौके पर डीएसपी सिटी-1 आलम विजय सिंह, थाना फेज-1 एसचओ पवन कुमार, थाना मटौर के एसएचओ राजीव कुमार व कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत इस घटना को फ्लैश कर दिया। जिले की सीमाओं पर भी नाकाबंदी कर दी गई। हालांकि तब तक लुटेरे भागने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने घटना स्थल से गोली का खोल बरामद किया है। डॉक्टर दंपति में पति अपोलो लुधियाना व पत्नी मोहाली फोर्टिस में कार्यरत है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी डॉ. दंपति गगनप्रीत सिंह व श्रुति मेहता फेज-3बी2 कटानी ढाबे से रात ग्यारह बजे खाना खाकर लुधियाना के लिए निकले थे। वे होंडा सिटी कार में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी ग्रे कलर की कार में सवार लुटेरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही डॉक्टर दंपति कुंभड़ा-बलौंगी रोड पर फेज-5 गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे तो लुटेरों ने उनकी कार को टक्कर मार दी, लेकिन डॉक्टर दंपति नहीं रुके। तो लुटेरों ने तेजी से अपनी कार डॉ. दंपति के आगे खड़ी कर दी। इसके बाद दो लुटेरे कार से उतरे।

उन्हाेंने पहले डॉक्टर को जबरदस्ती कार से नीचे उतारा। जबकि दूसरे लुटेरे ने डॉक्टर की पत्नी को कार से उतारा। फिर डॉक्टर से बहस और मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी बीच एक लुटेरे ने डॉक्टर के हाथ पर दरांती से हमला कर दिया। इसमें डॉक्टर घायल हो गया। जबकि कार से एक  और लुटेरा उतरा जिसने हवा में फायर किया। इसके वह उनको धक्का मारकर उनकी कार लेकर फरार हो गए।

वेरका चौक पर एक्टिवा सवार कोे भी हिट किया
सूत्रों के मुताबिक कार लूटने के बाद लुटेरे बलौंगी की तरफ भागे। वहीं, डॉक्टर दंपति की कार चला रहे लुटेरे ने वेरका चौक के पास एक्टिवा सवार दो व्यक्तियों को भी हिट कर दिया। एक्टिवा सवार डड्डूूमाजरा से बलौंगी जा रहे थे। एक्टिवा महिंदर नाम का व्यक्ति चला रहा था। जबकि मनोज कु मार नाम का व्यक्ति उसके पीछे बैठा था। उन्होंने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। बाद में पुलिस वेरीफिकेशन में पता चला कि हिट करने वाली गाड़ी डॉक्टर दंपति से लूटी कार थी। लुटेरे आपस में पंजाबी में बात कर रहे थे।

फेज -11 में रहती है डॉक्टर की पत्नी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर की पत्नी फोर्टिस में क ार्यरत हैं। जबकि वह फेज-11 में रहती हैं। वहीं, पुलिस अब उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पड़ताल में जुट गई है। जल्दी लुटेरों के स्कैच जारी करने की संभावना है।


क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी हेडक्वार्टर हरपाल सिंह संधू ने बताया कि डॉक्टर गगनप्रीत सिंह की शिकायत शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed