{"_id":"6386475483ffdc690a72b1e5","slug":"car-looted-at-gunpoint-from-policemen-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर में पुलिसवालों से पिस्तौल के बल पर लूटी कार, तीन लुटेरों ने अंजाम दी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: अमृतसर में पुलिसवालों से पिस्तौल के बल पर लूटी कार, तीन लुटेरों ने अंजाम दी वारदात
Tue, 29 Nov 2022 11:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:26 PM IST
सार
जांच अधिकारी ने बताया कि लुटेरे जिस तरफ कार को लेकर गए हैं, उन रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई मगर कैमरों की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होने के चलते पुलिस को अभी कुछ सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में जंडियाला थानाक्षेत्र में रविवार की देर शाम गांव शविपुर की फिरनी लिंक रोड पर बदमाशों ने पुलिस मुलाजिमों से पिस्तौल के बल पर कार लूट ली। फिलहाल जंडियाला थाने की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ केस दर्जकर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजासांसी सुविधा सेंटर में तैनात ओंकार सिंह नामक मुलाजिम अपने एक अन्य साथी, जो अमृतसर की साइबर शाखा में तैनात है, के साथ 27 नवंबर की देर शाम कार में सवार होकर फगवाड़ा से लौट रहा था। इस दौरान जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव शविपुर की फिरनी लिंक रोड के पास आकर उन्होंने कार रोकी और पेशाब करने लगे। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने अपनी बाइक मोड़ कर स्टार्ट ही रखी, जबकि दूसरे दो लोग उनके पास आ गए।
विज्ञापन
जंडियाला थाना के अतिरिक्त प्रभारी एसआई हीरा सिंह ने बताया कि पीड़ित ओंकार सिंह ने बताया कि उनके पास आए दोनों युवकों में से एक ने कार की चाबी मांगी। इनकार करने पर आरोपियों में से एक ने पिस्तौल निकाल ली और धमकी दी फिर से चाबी मांगी। शिकायतकर्ता ने डर कर चाबी लुटेरों को सौंप दी और लुटेरे कार को पीछे मोड़कर गलत साइड से भगाकर ले गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ओंकार सिंह राजासांसी के सुविधा सेंटर में बतौर सिपाही तैनात है जबकि उनका दूसरा साथी अमृतसर के साइबर शाखा में बतौर सिपाही तैनात है। जांच अधिकारी ने बताया कि लुटेरे जिस तरफ कार को लेकर गए हैं, उन रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई मगर कैमरों की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होने के चलते पुलिस को अभी कुछ सफलता हाथ नहीं लगी।