{"_id":"628a21cced9c6f1d7c6bc2a7","slug":"car-fell-into-service-lane-by-breaking-the-railing-of-the-flyover-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हादसा: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ कार सर्विस लेन में जा गिरी, एक की मौत, चार गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में हादसा: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ कार सर्विस लेन में जा गिरी, एक की मौत, चार गंभीर घायल
Sun, 22 May 2022 05:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 May 2022 05:20 PM IST
सार
स्पीड ज्यादा होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई व पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे आ गिरी। पुलिस का यह भी मानना है कि हो सकता है कि हादसा ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से हो गया हो।
विज्ञापन
सर्विस लेन पर गिरी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में रविवार को रामामंडी फ्लाईओवर पुल पर अचानक एक तेज धमाका हुआ। लोगों को ऐसे लगा जैसे कोई विस्फोट हुआ हो लेकिन जब लोगों को मामला समझ आया तो पता चला कि एक कार पुल की रेलिंग को तोड़ सर्विस लेन पर आ गिरी है। इस कार में पति-पत्नी व बच्चे समेत पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद संत निरंकारी मंडल, परागपुर ब्रांच के विवेक चौधरी व उनके परिवार को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान विवेक चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पत्नी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि कार विवेक चौधरी खुद चला रहे थे। कार (नंबर पीबी 08-ईसी -1174) इतनी स्पीड पर थी कि पुल पर लगी मजबूत रेलिंग को भी तोड़ डाला। कार की स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेलिंग से टकराने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बैटरी भी फट गई।
विज्ञापन
शीशे व पहिये फट गए थे, इस कारण पुलिस ने टो वैन मंगवाकर कार को थाने में पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि हादसा ओवरस्पीड के कारण हो सकता है। स्पीड ज्यादा होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई व पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे आ गिरी। पुलिस का यह भी मानना है कि हो सकता है कि हादसा ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से हो गया हो। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कार व एंबुलेंस में टक्कर, बाल-बाल बचा मरीज
उधर, कंपनी बाग चौक के नजदीक एक कार और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद एंबुलेंस और आर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस टक्कर में किसी को कोई चोट नहीं लगी लेकिन कार व एंबुलेंस का काफी नुकसान हो गया। इस टक्कर के बाद एंबुलेंस चालक ने कहा कि वह एक गंभीर मरीज को सिविल अस्पताल से जौहल अस्पताल ले जा रहा था।
वह एंबुलेंस का हूटर भी बजा रहा था लेकिन इसके बावजूद एक आर्टिगा कार उसके सामने की लाइट से टकरा गई, जिससे यह दुर्घटना हो गई।
एंबुलेंस का आगे का शीशा भी टूट गया लेकिन गनीमत रही कि एंबुलेंस में सवार मरीज को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एंबुलेंस और आर्टिगा कार की टक्कर हो गई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।