फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car driver hit Police Personnel who stopped Vehicle for Security Check in Patiala

पटियाला में बड़ी वारदात: कार रोकने पर चालक ने एएसआई को दिखाई पिस्तौल, टक्कर मारकर घसीटा, टांग टूटी

Sat, 14 Aug 2021 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Aug 2021 05:27 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी कार चालक ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था और उसके पास पिस्तौल भी थी। कार के आगे व पीछे हरियाणा नंबर वाली टूटी हुई प्लेट्स लगी हुई थीं।

विज्ञापन
Car driver hit Police Personnel who stopped Vehicle for Security Check in Patiala
पटियाला में कार ने पुलिसकर्मी को कार से टक्कर मारता चालक। - फोटो : ANI

विस्तार

पटियाला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद होने के बड़़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को शहर के लीला भवन चौक में हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने की कोशिश कर रहे एएसआई को कार चालक टक्कर मारने के बाद घसीटता हुआ काफी दूर ले गया।

विज्ञापन


इस दौरान टायरों के तले कुचले जाने की वजह से एएसआई की बायीं टांग टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसके बाद घायल पुलिस मुलाजिम को नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वारदात के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन चौकी में तैनात एएसआई सूबा सिंह व साथी पुलिस मुलाजिम सतवंत सिंह ने लीला भवन इलाके में हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को घूमते देखा। स्कूटी पर सवार इन दोनों पुलिस मुलाजिमों ने कार का पीछा शुरू कर दिया, तो कार आगे जाकर भीड़ में फंस गई। इसके बाद सूबा सिंह ने स्कूटी से उतरकर कार को रोकने की कोशिश की। कार चालक ने गाड़ी बैक कर ली।


इसके बाद सूबा सिंह ने कार के आगे खड़े होकर चालक को रुकने के लिए कहा। इस पर कार चालक ने पिस्तौल तान ली। जवाब में सूबा सिंह ने अपनी ड्यूटी पिस्तौल निकाली, लेकिन कार चालक उन्हें टक्कर मारने के बाद घसीटते हुए कुछ आगे ले गया और बाद में मौके से फरार हो गया। मौके पर खड़े कुछ लोगों ने मदद करते हुए सूबा सिंह को नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उन्हें बाद में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी कार चालक ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था और उसके पास पिस्तौल भी थी। कार के आगे व पीछे हरियाणा नंबर वाली टूटी हुई प्लेट्स लगी हुई थीं।

आरोपी हरियाणा के रेवाड़ी से है, हत्या की कोशिश के आरोप में पर्चा दर्ज-डीएसपी
डीएसपी सिटी वन हेमंत शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से शहर में हरियाणा नंबर वाली ये संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार घूमती देखी जा रही थी। शनिवार को जब एएसआई सूबा सिंह ने कार चालक को रोकने की कोशिश की, तो उसने वारदात को अंजाम दे दिया। कार को ट्रेस कर लिया गया है। कार रेवाड़ी की है। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में पर्चा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की जल्द पहचान कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed