{"_id":"5717c96c4f1c1b7c418b4b10","slug":"car-crashes-into-wall-of-crpf-camp-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कैंप की दीवार से टकराई कार, 3 जवान बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ कैंप की दीवार से टकराई कार, 3 जवान बाल-बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली बैरियर के पास बने सीआरपीएफ कैंप की दीवार में मंगलवार देर रात को एक कार जा टकराई। टक्कर रेस्ट रूम की दीवार पर लगी, जहां 3 जवान सो रहे थे। हादसे में दीवार ढह गई। गनीमत रही कि किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक संगरूर निवासी करण ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की 51वीं बटालियन में तैनात जवान राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार देर रात उसकी ड्यूटी मोहाली बैरियर पर थी। बैरियर पर सीआरपीएफ के रेस्ट रूम में तीन जवान सो रहे थे। इतने में सेक्टर-42/43 की सड़क की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने रेस्ट रूम की दीवार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे जहां दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं हादसे के दौरान कमरे में सो रहे तीन जवान बाल-बाल बच गए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कार चालक करण के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन