फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capture of widow Plot: BJP councilor satish kainth sent to jail

विधवा के प्लॉट पर कब्जा: भाजपा काउंसलर कैंथ्ा को भेजा जेल

Thu, 09 Jun 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Capture of widow Plot: BJP councilor satish kainth sent to jail
पार्षद सतीश कैंथ को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

हल्लोमाजरा में विधवा का प्लॉट कब्जाने के मामले में वीरवार को आरोपी भाजपा पार्षद सतीश कैंथ को पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कैंथ का कोर्ट में और रिमांड नहीं मांगा। इस पर अदालत ने कैंथ को 23 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं पुलिस मामले में सहआरोपी कैंथ की पत्नी जसवंत कौर और उनके पिता सोहन लाल को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने कैंथ का एक दिन का रिमांड समाप्त होने पर एक दिन का और रिमांड लिया था। पुलिस का कहना था कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह न तो फरार सहआरोपियों के बारे में जानकारी दे रहा है और न ही अन्य दस्तावेज के बारे में कोई जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने अदालत को बताया था कि आरोपी भाजपा काउंसलर ने पटवारी या अन्य सरकारी कर्मचारी की मदद से जमाबंदी में छेड़छाड़ की है। हालांकि पुलिस को उसने किसी का नाम नहीं बताया, लेकिन पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घर में दो बार की रेड
सूत्रों के अनुसार कैंथ ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और पिता शायद घर पर ही हो सकते हैं। इस आधार पर पुलिस ने दो बार अलग-अलग समय पर घर पर रेड की, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों शायद शहर में नहीं हैं।


पटवारी का पता लगा रही पुलिस
पूछताछ में कैंथ ने बताया कि उसके पास जमीन के 133/2 के कागजात नहीं है। उसने जब जमाबंदी निकलवाई थी, उस समय जो पटवारी था उसे उसका नाम याद नहीं है। ऐसे में अब पुलिस उस पटवारी या सरकारी कर्मचारी का पता लग रही है, जिसने जमाबंदी में छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed