फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   buying young girl from delhi and rape

दिल्ली से 70 हजार में खरीदी युवती, रोजाना रेप

Mon, 02 Feb 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Mon, 02 Feb 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
buying young girl from delhi and rape

कैथल में जिस 25 साल की युवती से रोजाना रेप का मामला सामने आया था, उसे आरोपी दिल्ली से 70 हजार में खरीदकर लाया था। इस गिरोह के तार दिल्ली से जुड़े हैं। इसी पहलू को ध्यान में रखकर गिरफ्तार दो व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि गांव खेड़ी लांबा से 31 जनवरी की रात को एक महिला का पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन आया कि उसके गांव खेड़ी लाम्बा में उसे बंधक बनाया गया है। इस दौरान रात को ही लेडी एएसआई नीतू रानी, कांस्टेबल नीलम रानी, सिपाही मुकेश कुमार व एसआई प्रेम सिंह की टीम ने महिला को रिहा करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद कलायत की महिला एमसी दर्शना देवी के घर पर लाया गया। छड़ाई युवती की उम्र 25 साल थी और इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। युवती ने बताया कि उसके माता पिता कलकत्ता के मेदनीपुर के रहने वाले हैं। काफी साल से दिल्ली में रहते हैं। करीब चार साल पूर्व उसकी शादी यूपी वासी युवक से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जब उसके पिता को लकवा मार गया तो उसने इलाज के लिए जहांगीरपुर में मुंह बोली मौसी के लड़के को 16 हजार रुपये में बेच दिया। पति से अनबन होने के बाद वह मां बाप की तलाश में दिल्ली आई, लेकिन उनके न मिलने पर एक महिला के पास दिल्ली में ही रहने लगी।

घर में बंधक बनाकर लड़का रेप करता रहा

buying young girl from delhi and rape

युवती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक औरत से बातचीत होती थी। 27 जनवरी को मीरा उसे बरगलाते हुए पड़ोस के एक पार्क में ले गई, जहां शादी के लिए युवती को एक लड़का दिखाया। उसने इसके लिए हां कर दी।

वही औरत उसे एक गाड़ी में हरियाणा के गांव खेड़ी लाम्बा लाकर एक घर में छोड़ गई। अगले दिन 28 जनवरी को लड़के के घरवाले एक गांव की कुटिया में ले गए, जहां युवक ने जबरन उसके गले में वरमाला डाल दी, जबकि दिल्ली में उसे कोई और लड़का दिखाया गया था।

उसे घर में ही बंधक बनाकर लड़का दुष्कर्म करता रहा। 31 जनवरी की रात युवती ने मौका पाकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एएसआई नीतू रानी ने गांव लांबा खेड़ी वासी आरोपी सुल्तान और राजा को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेशानुसार युवती को दिल्ली भेज दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक पूछताछ में पता चला है कि सुल्तान ने महिला को 70 हजार रुपये में खरीदा था। यह राशि दिल्ली निवासी महिला सहित बिचौलियों के माध्यम से दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed