फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bus accident in punjab, 12 dead

पंजाब में बस पलटी, 13 लोगों के मरने की खबर

Fri, 12 Jun 2015 02:28 PM IST
देवेंद्र/अमर उजाला, नवांशहर
देवेंद्र/अमर उजाला, नवांशहर Updated Fri, 12 Jun 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
bus accident in punjab, 12 dead

पंजाब के नवांशहर-फगवाड़ा रोड पर अभी कुछ देर पहले हुए सड़क हादसे में 13 लोगों के मरने की खबर है। हालांकि मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसा, निजी बस के असंतुलित होकर पलटने से हुआ।

विज्ञापन


मरने वाले सभी लोग नवांशहर निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस हादसे के कारण सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम को खुलवाने में जुटी है।
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

bus accident in punjab, 12 dead

जानकारी के मुताबिक, हादसा नवांशहर-फगवाड़ा रोड पर गांव बहराम में हुआ। यहां लोगों से भरी एक निजी बस नवांशहर से फगवाड़ा जा रही थी। गांव बहराम के पास एक मोड़ पर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही लोगों की चीखों से आकाश गूंज उठा। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल की एंबूलेंस और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

आने जाने वाले राहगीरों ने भी मौके पर बस में फंसे यात्रियों को बहार निकालने में मदद की। जिनकी सांस चल रही थी, उन्हें जल्द एंबूलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बस की स्पीड भी ज्यादा नहीं थी, लेकिन अचानक कुछ समझ नहीं आया और ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो। चारों तरफ चीखें ही चीखें गूंज रही है।

हादसे की भयावहता को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। हालांकि मौके पर और अस्पताल में भगदड़ मची हुई है और कोई मरने वालों की सही संख्या बताने को तैयार नहीं है। पुलिस घायलों के बयान लेने में जुटी है। उधर, घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू हो गया है। बता दें ‌कि बस में 50 से 55 के बीच सवारियां थीं। इनमें से 13 की मौके पर ही मौत हो गई, जब‌कि 36 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed