फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus accident in pinjaur, many injured

मनाली जा रही सैलानियों से भरी बस पलटी, मच गई चीख-पुकार

Thu, 08 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Thu, 08 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Bus accident in pinjaur, many injured
Bus Accident
करीब 40 सैलानियों को दिल्ली से मनाली ले जा रही एक निजी वोल्वो बस पिंजौर ब्लॉक के गांव करणपुर के पास सुबह करीब साढे़ 4 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल हॉलीडे टूरिस्ट वोल्वो बस में चालक व परिचालक समेत करीब 40 सवारियां दिल्ली से कुल्लू-मनाली जा रही थीं। पिंजौर ब्लॉक के गांव करणपुर के पास सामने से अचानक एक वाहन आ गया। उससे बचने के चक्कर में चालक ने बस को कच्चे में उतार दिया।
विज्ञापन


बारिश की वजह से गीली मिट्टी में धंसने की वजह से बस पलट गई। इससे बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस के शीशे और खिड़कियां तोड़कर सवारियां बाहर निकलीं। कई लोगों को मामूली चोट लगी है। बस पर लिखे नंबरों पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया तो उन से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी बस सवारों की मदद की। घटना की सूचना मिलने पर पिंजौर थाना प्रभारी महिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है और सभी सवारियां सुरक्षित हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed