फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus accident in Pathankot, 14 passenger injured

पठानकोट में बस पलटी, 14 यात्री घायल

Mon, 21 Jul 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 21 Jul 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Bus accident in Pathankot, 14 passenger injured

दुनेरा स्थित कटोरी बंगला के कैची मोड़ पर रविवार देर रात करीब एक बजे चंबा से पठानकोट की ओर आ रही एचआरटीसी की बस असंतुलित होकर पलट गई।

विज्ञापन


संयोग ही था कि सड़क के एक किनारे पर पेड़ से टकराकर बस खाई में गिरने से बच गई। हालांकि घटना में बस में सवार करीब 14 यात्री घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत नाजुक बताई जाती है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एचआरटीसी की बस चंबा से पठानकोट की ओर जा रही थी। इसमें करीब 35 यात्री सवार थे। दुनेरा स्थित कटोरी बंगला के कैची मोड़ पर पहुंचे पर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कैची मोड़ पर एक तरफ गहरी खाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि पलटने के बाद बस सड़क के कि नारे पर स्थित पेड़ से जा टकराई। यदि मौके पर पेड़ न होता तो बस का खाई में गिरना तय था। उधर, घटना से हताहत यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

इसमें करीब 14 यात्री घायल हुए। घायल चंबा निवासी मंगला ने बताया कि घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। रात के अंधेरे में ही लोगों की मदद से किसी प्रकार बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। साथ ही घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed