{"_id":"5e84b9d48ebc3e774252d871","slug":"burnt-dead-body-found-at-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बटाला में युवक का जलता हुआ शव मिला, धुआं देख गांववालों ने पुलिस को बुलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: बटाला में युवक का जलता हुआ शव मिला, धुआं देख गांववालों ने पुलिस को बुलाया
Wed, 01 Apr 2020 09:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
बटाला में मिला जला हुआ शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्फ्यू के दौरान बटाला के नजदीकी गांव भुल्लर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक सूए में जला हुआ शव मिला। बुधवार सुबह शव से निकल रहे धुएं को देखकर गांव के कुछ लोगों ने जल्दी से पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर बटाला और डीएसपी थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के बारे में बुधवार सुबह गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना सदर बटाला के एसएचओ सुखराज सिंह पहुंचे। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि किसी ने पहले युवक की हत्या की। बाद में उसे आग लगा दी। मृतक की उम्र करीब 35 साल है और उसने जींस पहनी हुई है। थाना सदर बटाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन