संदिग्ध हालात में जला मिला लैब अटेंडेंट का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की माडर्न कालोनी में रविवार को घर में सो रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। घटना हरियाणा के सफीदों(जींद) की है। मृतक का शव चारपाई पर ही जलकर कंकाल बना हुआ था।
मृतक स्कूल में लैब अटेडेंट के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना पाकर डीएसपी हरेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया। बाद में एसएफएल की टीम ने घटना स्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाया। मृतक के परिजन शहर से बाहर होने की वजह से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। हालांकि मृतक के भाई ने पड़ोसियों से रंजिश रखने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
गांव कुरड़ निवासी 50 वर्षीय रामफल मलिक पिछले कई वर्षों से अपनी पूरे परिवार के साथ माडर्न कालोनी में रह रहा था। परिवार के अन्य सदस्य पिछले तीन दिनों से घर पर नहीं थे। रामफल मलिक शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लैब सहायक के पद पर तैनात था। मामले की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
सफीदों पुलिस द्वारा मामले में गहनता से जांच करने के लिए जींद से एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के भाई दयानंद मलिक ने बताया कि उसके भाई रामफल का पड़ोसियों के साथ झगड़ा चल रहा था। जिसकी 22 जनवरी को सफीदों कोर्ट में पेशी हुई थी।
शव चारपाई पर जला हुआ मिला
रामफल का लड़का युद्धवीर अपनी मां और बहन के साथ चरखी दादरी चले गए थे। जिसके बाद रामफल घर पर अकेला था। रविवार को उसे स्कूल जाना था। जिसे लेकर उसे फोन किया गया तो उससे संपर्क नहीं हो पाई।
किसी व्यक्ति ने उसके मकान पर जाकर देखा तो उसका शव चारपाई पर जला हुआ मिले। उन्होंने इस मामले में पुलिस से गहनता पूर्वक जांच करके मौत के कारणों को पता करने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार मृतक के चारपाई के पास अंगीठी रखी हुई थी। पुलिस की टीम इस पहलू से भी जांच कर रही है कि कही अंगीठी से बिस्तर में आग लगने से उसकी मौत तो नहीं हुई। पुलिस फिलहाल परिजनों के बयानों का इंतजार कर रही है। परिजनों के आ जाने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का शव पूरी तरह से जला हुआ है। मामले की तह तक जाने के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है। टीम ने जांच करने के बाद जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। अभी तक परिवार के अन्य सदस्य नहीं पहुंचे हैं। परिजनों के आने के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।