{"_id":"5b2771a24f1c1bf86e8b8840","slug":"btech-degree-holder-girl-committed-suicide-in-manimajra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BTech डिग्री होल्डर लड़की ने की थी लव मैरिज, फंदे पर झूलती मिली...पिता कहते मर्डर है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
BTech डिग्री होल्डर लड़की ने की थी लव मैरिज, फंदे पर झूलती मिली...पिता कहते मर्डर है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
lady suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक की थी लड़की ने और प्रेमी से लव मैरिज की थी। अब अचानक वो अपने ही घर में फंदे पर झूलती मिली, वजह चौंकाने वाली है। घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा की है। डुप्लेक्स के मकान नंबर-5659 के सेकेंड फ्लोर निवासी बीटेक पास तीस वर्षीय विवाहिता रविवार सुबह करीब पांच बजे घर पर ही संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली।
मृतका की पहचान रोमा चावला के रूप में हुई है। सूचना पर पीसीआर सहित थाना मनीमाजरा से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल की जांच करने सहित रोमा को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरी जांच में उसे मृत पाया गया। रोमा की लाश घर के कमरे में बने रोशनदान की ग्रिल पर चुन्नी से लगे फंदे से लटकी थी।
थाना मनीमाजरा के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। रोमा के पति की पहचान एक अहाता संचालक सुकांत चावला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुकांत शनिवार रात करीब तीन बजे घर पहुंचा। कुछ देर बाद ही रोमा ने चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उन्होंने घटना को खुदकुशी का सामान्य मामला बताया और कोई शिकायत नहीं होने की बात कही। जबकि रोमा के पिता रघुबीर सिंह दहिया ने बेटी की मौत खुदकुशी से नहीं, बल्कि उसकी हत्या किए जाने की बात कही।

पति सहित उसके भाई व जीजा पर लगाए आरोप
wife beaten
रोमा के पिता आरएस दहिया ने बेटी रोमा की हत्या के आरोप दामाद सुखांत चावला पर लगाए। उन्होंने वारदात में आरोपी सुखांत के भाई और जीजा के मिले होने के आरोप भी जड़े। आरएस दहिया ने बताया कि उनकी बेटी की सुखांत से लव मैरिज हुई थी।
आरोप हैं कि चंद महीने बाद ही आरोपी दामाद व अन्य ससुरालिए बेटी रोमा से पैसों की डिमांड करने लगे थे। पिता ने बताया कि कि बेटी के खाते में पहले से जमा कराए पचास हजार रुपये के अलावा उन्होंने उसके कहने पर एक बैंक खाते में दो लाख रुपये और जमा कराए। आरोप हैं कि कुछ समय बाद पति सुखांत ने फिर से उससे पैसों की डिमांड शुरू कर दी।
इस बाबत बेटी रोमा ने पिता आरएस दहिया को बताया भी था लेकिन वह बेटी का घर बसता देखना चाहते थे। आरोप हैं कि बीते करीब दो दिन पूर्व रोमा की मां सुषमा दहिया ने फोन किया लेकिन सुखांत ने बेटी से उनकी बात नहीं कराई। पिता आरएस दहिया ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोपी सुकांत से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर फोन करने सहित मैसेज भेजे गए लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।