{"_id":"f43305d0c39017c664254a4277624910","slug":"btec-girl-student-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी.टेक की छात्रा ने की होस्टल में आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बी.टेक की छात्रा ने की होस्टल में आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Thu, 29 May 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा-फिरोजपुर मार्ग स्थित लाला लाजपत राय इंजीनियरिंग कालेज के होस्टल में बी.टेक कर रही रणजीत विहार अमृतसर की एक छात्रा ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा का यहां सरकारी अस्पताल में पोस्ट मार्टम के बाद में शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई भाग मल्ल ने बताया कि कमलजीत कौर निवासी रणजीत विहार अमृतसर बी.टेककर रही थी। उसके पिता तरलोक सिंह ब्लाक समिति का पूर्व चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुताबिक मृतक छात्रा के वारिसों ने बताया कि कमलजीत कौर बी.टेक के एक विषय में सप्लीमेंट की परीक्षा देने के लिए आई थी। इस दौरान वह लाला लाजपत राय इंजीनियरिंग कालेज के हॉस्टल के कमरा नंबर 56 में अकेली ठहरी हुई थी। इस कमरे में बुधवार को छात्रा ने अपने दुपट्टे से पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका और जांच की जा रही है।
विज्ञापन