{"_id":"594a59d34f1c1bbf548b4634","slug":"btala-punjab-nephew-killed-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचाओं ने सरेआम पीट पीट कर मार डाला जवान भतीजा, ये रही वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचाओं ने सरेआम पीट पीट कर मार डाला जवान भतीजा, ये रही वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो चाचाओं ने साथियों के साथ मिलकर जवान भतीजे को पीट पीट कर मार डाला। कत्ल के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना पंजाब के बटाला की है। थाना कोटली सूरत मल्ही के गांव डेरा पठाना में मंगलवार की देर शाम को जमीन विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक दो चाचा समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं। विवादित जमीन का अदालत में केस चल रहा है।
बटाला सिविल अस्पताल पहुंचे गांव डेरा पठाना का रहने वाले टेक सिंह ने बताया कि उसके सगे भाई कश्मीर सिंह (48) का चाचा रतन सिंह और बचन सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। मंगलवार की देर शाम को उसका भाई कश्मीर सिंह अपने खेतों में काम कर रहा था। अचानक दूसरे तरफ से दूसरे पक्ष के करीब 9 लोग वहां पहुंचे और उसके भाई कश्मीर सिंह को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
टेक सिंह ने बताया कि पिटाई से अचेत हुए कश्मीर सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ एसएचओ थाना कोटली सूरत मल्ही अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक कश्मीर सिंह के भाई टेक सिंह के बयानों पर रतन सिंह, बचन सिंह, गुरदेव सिंह, बलजीत सिंह, मनजीत सिंह, बीर सिंह, जसबीर सिंह, कुलविंदर और अमनदीप कौर निवासी डेरा पठाना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर कर रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।