{"_id":"57726c144f1c1ba32c79b046","slug":"bsf-seizes-heroin-of-10-crore-at-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी 10 करोड़ की हेरोइन, पाक सिमकार्ड मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी 10 करोड़ की हेरोइन, पाक सिमकार्ड मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Tue, 28 Jun 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ और तस्करी
- फोटो : file photo
सीमा सुरक्षा बल ने सरहद पर लगी कंटीली तार पार से दो किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा एक पाकिस्तानी मोबाइल सिम कार्ड भी मिला है। पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय तस्करों तक पहुंचाने के लिए यह हेरोइन कंटीली तार पार खेतों में फेंकी थी। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी दोना तेलु मल के पास मंगलवार को घटी।
विज्ञापन
बीएसएफ के डीआईजी व सीनियर प्रवक्ता आरएस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय खेतों में हेरोइन छिपाकर रखी है ताकि भारतीय तस्कर हेरोइन उठा सके।
विज्ञापन
डीआईजी ने बताया कि बटालियन 105 के कमांडेंट जेएस विरदी की अगुवाई में कंटीली तार पार खेतों में सर्च अभियान शुरू किया गया। वहां से बीएसएफ को दस करोड़ रुपये की हेरोइन जिसका वजन दो किलो था। इसके अलावा एक पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड मिला।
विज्ञापन