भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी, तस्करों की तलाश भी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ और एंटी नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार को संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बीओपी लक्खा सिंह वाला और मबोके के पास फेंसिंग पार खेत से सात पैकेट हेरोइन बरामद की। इनका वजन सात किलो चार सौ ग्राम है। उक्त हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय खेतों में छिपाकर रखी थी।
जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय तस्करों ने पाकिस्तान तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाई है। पाकिस्तानी तस्करों ने फेंसिंग पार खेतों में हेरोइन छिपाकर रखी है ताकि भारतीय तस्कर आसानी से इसे प्राप्त कर सकें।
एंटी नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने बीएसएफ अधिकारियों से तालमेल कर बीओपी लक्खा सिंह वाला के पास फेंसिंग पार खेत में सर्च अभियान शुरू किया।
यहां से हेरोइन के तीन पैकेट और हेरोइन से भरी एक प्लास्टिक की बोतल मिली। हेरोइन का वजन पांच किलो 375 ग्राम था। इसी तरह एंटी नारकोटिक्स सेल ने बीएसएफ के साथ मिलकर बीओपी मबोके के पास फेंसिंग पार खेतों में सर्च अभियान चलाया।
यहां से हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए जिनका वजन दो किलो 25 ग्राम था। बीएसएफ व एंटी नारकोटिक्स सेल उन तस्करों की तलाश में जुटा है जिन्होंने उक्त हेरोइन मंगवाई है।
हेरोइन समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
वहीं फिरोजपुर में ही पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। थाना घल्लखुर्द व मक्खू पुलिस ने मंगलवार को उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई जसबीर सिंह ने गांव चक मरहाना के बस अड्डे के पास शक की बुनियाद पर बाइक सवार साहिब सिंह निवासी बस्ती कीमे वाली को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके पास से 85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना मक्खू पुलिस ने साहिब के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह थाना घल्लखुर्द के एएसआई परमजीत सिंह ने जगमीत सिंह निवासी मिसरीवाला को सेमनाला के पास रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके पास से दस ग्राम हेरोइन मिली। इसी तरह सब-इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने घल्लखुर्द की नहर के पास सतनाम सिंह को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।