{"_id":"5c333feebdec223c7148254f","slug":"bsf-recovered-five-kg-heroin-from-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की कार्रवाई, तस्करों पर फायरिंग, 5 किलो हेरोइन की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की कार्रवाई, तस्करों पर फायरिंग, 5 किलो हेरोइन की बरामद
Tue, 08 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 08 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
बरामद हेरोइन के साथ बीएसएफ अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ और काउंटर इंटेलीजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक सीमा से 5 किलो हेरोइन बरामद की। बीएसएफ और काउंटर इंटेलीजेंस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी तस्करों पर फायरिंग भी की। घनी धुंध की आड़ में तस्कर हेरोइन के पांच पैकेट छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी बारेके के पास रविवार देर रात घटी।
विज्ञापन
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ हेरोइन की खेप आनी है। पाकिस्तानी तस्करों को हेरोइन के साथ काबू करने के लिए बीएसएफ का सहयोग लिया गया। बीएसएफ और काउंटर इंटेलीजेंस ने मुखबिर की सूचना पर बीओपी बारेके के पास चौकसी बढ़ा दी गई और बीएसएफ जवानों को सतर्क कर दिया।
विज्ञापन
रविवार की रात बीएसएफ व काउंटर इंटेलीजेंस के जवान पाक तस्करों पर पैनी नजर रखे थे। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से तस्करों की गतिविधियां नजर आईं। घनी धुंध में कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। पाकिस्तानी तस्कर सरहद पर लगी फेंसिंग की तरफ बढ़ रहे थे। बीएसएफ (बटालियन-136) के जवानों ने तस्करों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
इसके बाद भी तस्कर फेंसिंग की तरफ आ रहे थे। पर बीएसएफ ने तस्करों पर फायरिंग की। बीएसएफ की फायरिंग के कारण तस्कर भारतीय सीमा में हेरोइन के पांच पैकेट (वजन पांच किलो) छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। बीएसएफ को सर्च अभियान के दौरान घटना वाली जगह से हेरोइन के पांच पैकेट व शाल मिला।