{"_id":"6562e676a7d696deff0f0347","slug":"bsf-punjab-frontier-intercepts-pakistani-drone-pistol-and-heroin-recovered-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अमृतसर में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग, पिस्तौल और 5.240 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: अमृतसर में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग, पिस्तौल और 5.240 किलो हेरोइन बरामद
Sun, 26 Nov 2023 12:03 PM IST
ajay kumar
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:03 PM IST
सार
बीएसएफ ने इस वर्ष पिछले 10 महीने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले 69 पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। अधिकांश ड्रोन ‘मेड इन चाइना’ हैं और क्वाडकॉप्टर डिजाइन के हैं। इनमें चार रोटर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन, पिस्तौल और कारतूस।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार की सुबह एक पाकिस्तानी ड्रोन फायरिंग की। इसके बाद अमृतसर जिले के गांव चक अल्लाह बख्श से जवानों ने एक पिस्तौल और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 26 नवंबर की सुबह एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की। इसके बाद तलाशी अभियान में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जवानों ने गांव चक अल्लाह बख्श से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 20 कारतूस और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
10 महीनों में 69 पाकिस्तानी ड्रोन जब्त
बीएसएफ ने इस वर्ष पिछले 10 महीने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले 69 पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। अधिकांश ड्रोन ‘मेड इन चाइना’ हैं और क्वाडकॉप्टर डिजाइन के हैं। इनमें चार रोटर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 1 जनवरी से 31 अक्तूबर के बीच बीएसएफ ने भारत की पश्चिमी सीमा पर ये जब्ती की है। इन 69 ड्रोन में से 60 पंजाब फ्रंटियर से और नौ राजस्थान फ्रंटियर से जब्त किए गए हैं। केवल अक्तूबर में सबसे अधिक 21 ड्रोन जब्त किए गए। इनमें से 19 पंजाब से और दो राजस्थान फ्रंटियर से जब्त किए गए। हालांकि, जून में 11 ड्रोन जब्त किए गए थे। वहीं, मई में सात, फरवरी, जुलाई और सितंबर में छह-छह, अगस्त में पांच, मार्च और अप्रैल में तीन-तीन और एक पाकिस्तानी ड्रोन जब्त किया गया था।