फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF jawan died after being shot in Punjab

फाजिल्का: गोली लगने से BSF जवान की मौत, कुछ दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था

Fri, 27 May 2022 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 May 2022 07:22 PM IST
सार

जांच अधिकारी मिल्ख राज ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की ओर से खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
BSF jawan died after being shot in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। गोली ठुड्डी के नीचे लगी है, जो सिर से निकल गई। पुलिस और डॉक्टर इसे खुदकुशी मान रहे हैं। गोली चलते ही फाजिल्का बीएसएफ हेडक्वार्टर में भगदड़ मच गई। जवान बटालियन-52 में कार्यरत था। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जवान कन्नपुईना रामुल्ला (30) निवासी तेलंगाना कुछ दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। गोली चलने की खबर सुनकर अधिकारी मौके पर पहुंचे तो रामुल्ला खून में लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा मिला। उसकी सर्विस राइफल भी वहीं पर पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन


डॉ. जसलीन का कहना है कि जब उनके पास रामुल्ला को लेकर पहुंचे तो वह मर चुका था। जांच अधिकारी मिल्ख राज ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की ओर से खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed