फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF caught Pakistani infiltrator along International Border in Punjab

पंजाब में पकड़ा गया पाकिस्तानी: तेलू मल पोस्ट से भारतीय सीमा में घुसा, बीएसएफ जवानों ने पकड़ा, पूछताछ जारी

Thu, 21 Jul 2022 07:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 07:20 PM IST
सार

बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिया काबू कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया। उसने अपना नाम आबास (30) बताया है। बीएसएफ अधिकारी पाकिस्तान नागरिक से गहन पूछताछ करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
BSF caught Pakistani infiltrator along International Border in Punjab
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार दोना तेलू मल चेक पोस्ट के नजदीक एक पाक घुसपैठिए को काबू किया है। उक्त पाक घुसपैठिए से बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी गहन पूछताछ में जुटे हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के पास गश्त कर रहे थे। 

विज्ञापन


जवानों ने देखा कि दोना तेलू मल चेक पोस्ट के नजदीक से एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में घुस गया है। उसे चेतावनी देकर रुकने को कहा। बीएसएफ ने उसे काबू कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया। उसने अपना नाम आबास (30) बताया है। बीएसएफ अधिकारी पाकिस्तान नागरिक से गहन पूछताछ करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


व्हाट्सएप से पाकिस्तान बात करने पर दो पर केस दर्ज
उधर फिरोजपुर जिले में ही एक अन्य मामले में गांव टेंडी वाला के नजदीक कसूर नाला के पास दो लोग व्हाट्सएप के जरिये पाकिस्तानी नागरिक से बातचीत कर रहे थे। वह बीएसएफ को देखने के बाद वहां से भाग गए। बीएसएफ को नाले के पास बाइक और एक टच स्क्रीन मोबाइल मिला। बीएसएफ ने उक्त आरोपियों की पहचान कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना सदर पुलिस ने गुरुवार को बीएसएफ की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि सीमांत गांवों में पाकिस्तानी मोबाइल कंपनियों का सिग्नल काम करता है। सीमा से सटे भारतीय गांवों के ज्यादातर ग्रामीणों के पास पाक कंपनी के सिम कार्ड भी हैं। कई बार बीएसएफ व पुलिस ग्रामीणों से पकड़ चुकी हैं।


बीएसएफ बटालियन-116 के कंपनी कमांडर अजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सीमांत गांव टेंडी वाला में कसूर नाला के पास आरोपी पिपल सिंह और मिन्टू सिंह निवासी लाल सिंह के झुग्गे व्हाट्सएप के जरिये पाकिस्तानी मोबाइल नंबर-923262557145 पर पाकिस्तानी नागरिक से बातचीत कर रहे थे। बीएसएफ ने आधुनिक यंत्र से इन्हें व्हाट्सएप के जरिये बातचीत करते पकड़ लिया और बीएसएफ जवान इन्हें पकड़ने पहुंचे तो दोनों बाइक व मोबाइल छोड़ भाग निकले। बीएसएफ ने वहां से बाइक व टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed