{"_id":"5d763c298ebc3e93d56cb49b","slug":"bsf-caught-heroin-at-indo-pak-border-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही पाक की नापाक साजिश, पंजाब बॉर्डर में ऐसे भेज रहा 'मौत का सामान'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहीं थम रही पाक की नापाक साजिश, पंजाब बॉर्डर में ऐसे भेज रहा 'मौत का सामान'
Mon, 09 Sep 2019 07:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Sep 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
इंडो-पाक बॉर्डर(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित बीओपी साम्मेके के पास से पाकिस्तान की तरफ से बहने वाले सतलुज नदी के माध्यम हेरोइन की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। बीएसएफ ने रविवार की रात नदी में जलकुंभी की आड़ में पाक से आ रही हेरोइन की खेप पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
23 दिनों के भीतर ये तीसरा मामला है। इस दौरान बीएसएफ नदी के रास्ते आई 24 किलो 150 ग्राम हेरोइन पकड़ चुकी है। इस चालू साल में पंजाब से सटे भारत-पाक सीमा से 121 किलो 515 ग्राम हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-136 के जवान मोटर बोट से बीओपी साम्मेके के पास सतलुज नदी के उस प्वाइंट पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, जहां से पाकिस्तान की तरफ से नदी भारत में प्रवेश करती है।
विज्ञापन
दरिया के पानी के साथ जलकुंभी भी भारत की तरफ तेजी से बह कर आ रही है। पाकिस्तानी तस्करों ने अपने साथी भारतीय तस्करों तक हेरोइन की खेप पहुंचाने के लिए सतलुज नदी को माध्यम बनाया है। दरिया में बह कर आ रही जलकुंभी पर हेरोइन के पैकेट रखकर भारतीय सीमा की तरफ तैरा देते हैं।
इसी तरह रविवार की रात जलकुंभी के ऊपर किसी लिफाफे में लिपटे हेरोइन के पांच पैकेट भारतीय सीमा में प्रवेश हुए तो पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ जवानों ने पकड़ लिया और खोलकर देखा तो उसमें हेरोइन के पांच पैकेट थे, जिनका वजन पांच किलोग्राम था। जानकारों का कहना है कि 16 अगस्त को कुख्यात तस्कर हरजिंदर सिंह को पाक की तरफ से नदी के रास्ते 16 किलो 150 ग्राम हेरोइन खेप व गोला-बारूद लेकर आते समय काबू किया था।
इसके बाद से बीएसएफ ने पेट्रोलिंग तेज कर दी। दरिया में पेट्रोलिंग करने के कारण बीएसएफ ने सात सितंबर को नदी के रास्ते से ही पाक से आ रही तीन किलो हेरोइन पकड़ी थी और अब रविवार रात को पांच किलो हेरोइन पकड़ी है।
खन्ना पुलिस ने पकड़ी डेढ़ किलो हेरोइन, गिरफ्तार
जिला खन्ना की सदर पुलिस ने वरिंदर सिंह निवासी मोठांवाली थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला को डेढ़ किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इस बात का खुलासा पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी गुरशरण सिंह ने प्रेसवार्ता में किया। एसएसपी ने बताया कि रविवार शाम सदर पुलिस ने गांव लिबड़ा के पास नाकाबंदी की हुई थी। हर आने जाने वाली गाड़ी को चेक किया जा रहा था।
थोड़ी देर बाद ही खन्ना की तरफ से एक व्यक्ति पैदल नाके की ओर आ रहा था। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़ने लगा। संदेह होने पर जब उसे जाकर रोका और उसकी पीठ पर टंगे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यह नशा कहां से लेकर आ रहा था और कहां सप्लाई करना था यह सब बातें पूछताछ के बाद ही पता चलेगीं।

40 हजार नशीली गोलियां और 10 हजार टीके बरामद
फरीदकोट पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने सूचना के आधार पर गांव अराईयांवाला कलां को जाने वाले लिंक रोड पर गंदे नाले से नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जिला पुलिस ने हाल ही में फरीदकोट से एक केमिस्ट नशीली दवाओं की खेप व लाखों रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद से नशा कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है और यह नशीली दवाएं भी किसी केमिस्ट की ओर से ही गंदे नाले में फेंकी गई हो सकती हैं।
एसएसपी ने बताया कि रविवार रात नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज कुलबीर चंद को गंदे नाले में लिफाफे व गट्टे पड़े होने की सूचना मिली थी। डीएसपी अवतार चंद की निगरानी में नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज कुलबीर चंद व एएसआई सुखदेव सिंह ने समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच कर गंदे नाले से लिफाफे व गट्टे बाहर निकाले।
इस पर 38275 नशीली गोलियां, 712 नशीले कैप्सूल, 425 नशीले टीके और 9300 पशुओं को लगाने वाले टीके बरामद हुए। एसएसपी ने लोगों से अपील है कि वह नशा बेचने वाले के बारे में पुलिस को सूचित करें और सूचना देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

हेरोइन के साथ जीजा साला गिरफ्तार
लुधियाना। बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले जीजा-साले को एसटीएफ की टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर धूरी लाइन के पास स्थित मनोहर नगर इलाके में हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 228 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
एसटीएफ ने थाना माडल टाऊन में माडल टाऊन मनोहर नगर निवासी रमेश कुमार उर्फ बंगाली (36) और जगतपाल (31) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश कर दोनों को पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन की खेप किस व्यक्ति से लाकर किसे सप्लाई करते है।

पाक से हेरोइन के साथ सरपंच समेत दो गिरफ्तार
जालंधर में स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस ने पाक से तस्करी कर लाई गई हेरोइन के साथ दो तस्करों को काबू कर लिया है। इनमें एक गांव ममदोट फिरोजपुर का सरपंच है। पुलिस ने दोनों तस्करों को उस समय दबोचा जब वह हेरोइन की खेप लेकर दोआबा में सप्लाई करने के लिए आए थे। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है।
कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि पुलिस थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ मेजर सिंह व सीआईए स्टाफ के हरमिंदर सिंह को गुप्त सूचना थी। इसकी बिनाह पर कपूरथला रोड पर नहर के पास नाकाबंदी कर एक स्कार्पियो को तलाशी के लिए रोका गया।
इसमें सवार विक्रम सिंह विक्की निवासी फत्तेवाला हिठार ममदोट फिरोजपुर व उसके साथी करणवीर सिंह निवासी ममदोट फिरोजपुर को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। उनके पास से एक किलो हेरोइन मिली जो पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी।
कमिश्नर भुल्लर के मुताबिक दोनों तस्करों को आगे किस तस्कर से हेरोइन दी गई थी उसकी तलाश की जा रही है। तस्करी के इस रैकेट का मुख्य सरगना जब पुलिस के हत्थे चढ़ेगा तो तस्वीर साफ होगी कि पाकिस्तान से हेरोइन की खेप भारत कैसे भेजी गई थी।

पिता से मिला तस्करी का कारोबार....
सरपंच विक्रम सिंह उर्फ विक्की को तस्करी का कारोबार उसके पिता राज सिंह से विरासत में मिला है। जांच में सामने आया कि विक्की 12वीं की स्टडी पूरी करने के बाद खेतीबाड़ी करने लगा। उसके पिता राज सिंह पांच साल पहले तस्करी करने लगे । बार्डर पर गांव होने के कारण पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को वह आगे खपाने लगे।
राज सिंह की तस्करी का नेटवर्क इस कदर फैल गया कि उस पर राजस्थान के अलावा पंजाब में सात मामले तस्करी के दर्ज हो गए। इसके अलावा छह मामले मारपीट के भी दर्ज हैं। राज सिंह तस्करी के कारोबार में अपने बेटे विक्रम सिंह विक्की को भी लेकर जाने लगा और उसको तस्करी के पूरे गुण सिखा दिए। राज सिंह पिछले पांच माह से राजस्थान जेल में बंद है। इस कारण बेटा विक्रम सिंह विक्की तस्करी करने लगा।
पढ़ाई छोड़ करने लगा नशे का कारोबार
करणवीर सिंह फिरोजपुर के आरएसडी कॉलेज में बीए की पढ़ाई करता था। वहां पर उसने बीए पार्ट टू की परीक्षा पास की और बाद में वह विक्रम विक्की के साथ मिलकर तस्करी के दलदल में उतर गया।