{"_id":"57f686424f1c1b465926fe51","slug":"brutally-killing-man-accused-of-theft-jalandhar-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में था युवक, चोरी का आरोप लगाकर पीट-पीट कर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में था युवक, चोरी का आरोप लगाकर पीट-पीट कर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
चोरी का आरोप लगाकर पीट-पीट कर हत्या
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर थाना नंबर एक के इलाके में आते शिव नगर में वीरवार सुबह एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर बुरी तरह से पीट डाला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने इलाके के रहने वाले आरोपी बलजिंदर सिंह के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मकान मालिक सूरत सिंह का कहना है कि वीरवार तड़के करीब 3.30 बजे उनको कुछ आवाजें सुनाई दी। देेखा कि चार लोग उनके घर का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे थे। एक युवक दरवाजा फांदने की कोशिश में था। सूरत सिंह का कहना है कि उन्होंने चोरी की आशंका जानकर छत पर जाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर तीन युवक भाग गए, लेकिन चौथे युवक दीपक ने काफी शराब पी रखी थी, वह लोगों के हत्थे चढ़ गया। दीपक सही ढंग से जवाब भी नहीं दे पा रहा था कि वह इस इलाके में क्या कर रहा है और उसके बाकी साथी कहां पर हैं।
बलजिंदर सिंह ने लाठी लेकर दीपक को बुरी तरह से पीटा और कई वार उसके सिर पर कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर डिवीजन नंबर एक के एसएचओ बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके के रहने वाले विश्वामित्र नामक व्यक्ति के बयान दर्ज किए। इसमें उसने कहा कि बलजिंदर सिंह ने दीपक की बुरी तरह से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दीपक भार्गव कैंप इलाके का रहने वाला था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, पुलिस ने दीपक की पीट पीटकर हत्या करने के आरोप में बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।