फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal rape with 10 class students after kidnap

10वीं की 2 छात्राओं को किडनैप कर लूटी अस्मत

Sat, 23 May 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 23 May 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
brutal rape with 10 class students after kidnap

स्कूल जा रही 10वीं की 2 छात्राओं को दिनदहाड़े सड़क पर जबरन नशीली चीज सुंघाकर दो आरोपियों ने किडनैप किया और लूट ली अस्मत। वहीं घर में घुसकर एक नाबालिग से रेप का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


हैवानियत की यह दास्तां पंजाब के बठिंडा में घटी। पहले मामले में स्कूल में 10वीं की दो छात्राओं के साथ दो युवक जगसीर सिंह और कुलवंत सिंह ने दुराचार किया। दोनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि वह एक गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा है। जब वह वीरवार को अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी तो रास्ते में जगसीर सिंह और कुलवंत सिंह ने उनको कोई नशीली चीज सुघांकर अपने साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां उन्होंने उनके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर काबू कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी युवकों ने बनाया हवस का शिकार

brutal rape with 10 class students after kidnap

दूसरी घटना में एक युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिग छात्रा से दुराचार किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर के समय अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका पड़ोसी युवक जसवीर सिंह पानी पीने के बहाने उसके घर आया।

वह उसके साथ दुराचार कर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा के परिजन जब घर वापस आए तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी युवक जसवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर अमृतसर थाना ए डिवीजन के एक इलाके में एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़िता नाबालिग निवासी तरनतारन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बीते वीरवार को अपनी आंटी के घर गई थी।

वहां उनके पड़ोस में रहता युवक कर्ण सिंह युवक उसे जबर्दस्ती अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed