फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of friend by drunken man

नशे में धुत युवकों ने दोस्त के साथ कर डाला कांड

Thu, 11 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 11 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of friend by drunken man

खरखड़ी बस स्टैंड के पास दो युवकों ने नशे में धुत होकर किसी बात पर विवाद होने पर अपने दोस्त की गर्दन पर शराब की बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना बुधवार शाम की है।

विज्ञापन


बीच बाजार झगड़े के बाद युवक का गला कटा शव भाड़ावास-शाहजहापुर रोड पर गांव के बस स्टैंड के नजदीक कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला है। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस के साथ ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्यारोपी गांव के ही दो युवक के खिलाफ देर शाम पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर ली है।
विज्ञापन


गांव खरखड़ी गांव निवासी प्रदीप (23) बुधवार शाम बस स्टैंड के पास अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था। वहीं बस स्टैंड के करीब शराब के ठेके पर गांव के ही दो साथी नशे में धुत खड़े थे। दोनों युवकों ने प्रदीप को अपने पास बुलाया और कुछ बातचीत के बाद उससे उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी गहमा-गहमी के बाद प्रदीप वहां से चला गया। कुछ देर बाद प्रदीप का गला कटा शव भाड़ावास-शाहजहांपुर रोड से गांव की ओर जा रही एप्रोच रोड से नजदीक एक खेत में पड़ा मिला। सरेशाम युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रदीप से बस स्टैंड के पास झगड़ा करने और शराब की बोतल फोड़कर प्रदीप की हत्या करने वाले युवक खरखड़ी गांव के ही गजराज और कालू बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में मृतक के बडे़ भाई बिक्रम ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। घटना की जानकारी पर रामपुरा थाना पुलिस के साथ ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त शराब की फूटी बोतल बरामद कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर हत्यारोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में भी लिया है। उससे पूछताछ जारी है। जबकि एक अन्य युवक फरार बताया जा रहा है।

महीने भर पहले ही हुई थी शादी
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रदीप और उसके बडे़ भाई बिक्रम की शादी 3 मई को राजस्थान के जिला अलवर की दो सगी बहनों के साथ हुई थी। महीने भर पहले तक जो घर खुशियों से भरा था। वहां, अब मातम का माहौल था।

घटना से दो घंटे पहले ही पिता आए थे बुलाने
मृतक के पिता लालाराम ने बताया कि जिस समय प्रदीप की हत्या की गई, उससे कुछ पहले ही वह अपनी पत्नी के साथ प्रदीप को लेने बस स्टैंड पर पहुंचे थे। लेकिन उसने आने से साफ इंकार कर दिया था। यही नहीं साथ चलने के लिए जोर देने पर वह बस स्टैंड से कुछ दूरी पर भाग भी गया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ वापस घर लौट गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटा कभी वापस लौटकर ही नहीं आएगा।


शाकिर हुसैन, डीएसपी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस स्टैंड के पास गांव के ही दो नशे में धुत युवकों का प्रदीप से झगड़ा हुआ था। इसके कुछ देर बाद प्रदीप की शराब की फूटी बोतल से गला रेतकर हत्या की गई। मृतक के भाई बिक्रम की तहरीर पर हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed