फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of distric BJP president, burned face

भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, चेहरा जलाया

Wed, 04 Mar 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(पानीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(पानीपत) Updated Wed, 04 Mar 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of distric BJP president, burned face

भाजपा के बापौली मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास की हत्या कर दी और उसकी पहचान छिपाने की नीयत से चेहरे को जला दिया। उसका शव बिहौली रोड पर छाजू गढ़ी के रकबे में रेत की खान में मिला है। पुलिस की प्राथमिक जांच में गला घोंटकर हत्या का मामला है। थाना समालखा पुलिस ने हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला हरियाणा के पानीपत थाना समालखा के अंतर्गत का है। भाजपा के बापौली मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास निवासी सनौली का शव मंगलवार को बिहौली रोड पर मंदिर के पास खान में मिला। थाना समालखा प्रभारी अमित शर्मा इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


डीएसपी समालखा गोरखपाल भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और एफएसएल की मदद से नमूने उठाए। पुलिस को पाया कि शव पर कई जगह वार कर रखे थे और उसका चेहरा भी जलाया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा पहचान छुपाने की नीयत से किया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचित किया और शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती शाम को थे एजेंसी पर
सनौली खुर्द निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई सुरेंद्र व्यास भाजपा में बापौली का मंडल अध्यक्ष थे और वह बीती देर शाम तक कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी पर थे। वह उसके बाद घर नहीं लौटे। उन्होंने उसको आसपास काफी तलाश भी किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस से इसकी सूचना मिली और उन्होंने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की।

बापौली ब्लॉक के भाजपा अध्यक्ष थे सुरेंद्र व्यास

brutal murder of distric BJP president, burned face

सनौली खुर्द में 14 वर्षों से रामलीला में श्रीराम का अभिनय करने वाले भाजपा के बापौली मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास की मौत के बाद गांवों और आसपास शोक की लहर दौड़ गई है। सुरेंद्र व्यास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक लड़की और दो लड़के हैं।

वे करीब डेढ़ दशक से भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे और फिलहाल बापौली ब्लॉक के अध्यक्ष थे। सुरेंद्र व्यास गांव में ही अपना प्राइवेट स्कूल चलाने के साथ बापौली में पेप्सी की एजेंसी चला रहा था। वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। उनको उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी सम्मानित किया था।

भाजपाइयों ने जताया शोक
भाजपाइयों में बापौली मंडलाध्यक्ष सुरेंद्र व्यास की हत्या की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई और काफी लोग सिविल अस्पताल में पहुंचे। वरिष्ठ नेता और समाजसेवी सुरेंद्र रेवड़ी, भाजपा पार्षद लोकेश नांगरू और पार्षद संजीव दहिया समेत कई नेताओं ने सिविल अस्पताल में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाई। उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित और निष्पक्ष कार्रवाई होगी और हत्यारोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अमित कुमार, प्रभारी, थाना समालखा-पानीपत ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहौली के नजदीक रेत की खान में एक व्यक्ति का शव मिला है। उसकी शिनाख्त सुरेंद्र व्यास निवासी सनौली खुर्द के रूप में की है। हमलावरों ने उसके चेहरे को भी जलाने का प्रयास किया है। पुलिस ने इसमें हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed