{"_id":"5c309febbdec225712492ecc","slug":"brutal-killing-of-a-man-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में युवक की निर्मम हत्या, थाने के पास प्लॉट में शव को दबाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना में युवक की निर्मम हत्या, थाने के पास प्लॉट में शव को दबाया
Sat, 05 Jan 2019 05:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में घर से बिना बताए गए ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी हनी (23) की शुक्रवार की देर रात को अज्ञात लोगों ने सिर पर चोट मारने के बाद गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपियों ने थाना डिविजन सात के पास खाली प्लॉट में पड़ी मिट्टी में शव दबा दिया। शव पड़े होने का पता तब चला जब पैर बाहर दिख रहे थे। लोगों की सूचना पर थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में हनी के पिता फूल्ला राम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की सुबह सिविल अस्पताल में हनी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना डिविजन सात के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नच्छतर सिंह ने बताया कि हनी कबाड़ का काम करता है।
विज्ञापन
उसका चार साल का एक बच्चा भी है। शुक्रवार की शाम को वह काम के बाद घर आया। सामान रखने के बाद वह फिर से घर वालों को बिना बताए ही निकल गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डिविजन सात की पुलिस के पास की।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह थाने के सामने ही खाली प्लॉट में गैस सिलेंडर की ट्राली आती है। वहां पर लोगों का आना जाना लगा रहता है। किसी राहगीर ने मिट्टी में पैर देखे तो उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। नच्छतर सिंह ने बताया कि जब शव बाहर निकलवाया तो आसपास के लोगों को बुलाया गया था। इसके बाद पता चला कि शव हनी का है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि हनी की हत्या किसने और क्यों की।