{"_id":"577d4c9b4f1c1bd7497fa38f","slug":"brutal-incident-in-factory-3-staff-killed-in-ammonia-gas-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत की कत्था फैक्टरी में हादसा: अमोनिया गैस लीक होने से 3 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपत की कत्था फैक्टरी में हादसा: अमोनिया गैस लीक होने से 3 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत)
Updated Thu, 07 Jul 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
अमोनिया गैस का रिसाव होने से तीन स्टाफ की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कत्था फैक्टरी में देर रात अमोनिया गैस का रिसाव होने से तीन स्टाफ की मौत हो गई। हादसा हरियाणा के खरखौदा (सोनीपत) के फिरोजपुर बांगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र की कत्था फैक्टरी में मंगलवार रात को हुआ। पुलिस ने मृतकों के साथी मजदूर की शिकायत पर फैक्टरी मालिक, मैनेजर और सुपरवाइजर सहित एक अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों मृतक बिहार के रहने वाले हैं। फैक्टरी मालिक फरार है।
विज्ञापन
मजदूर राधे पासवान ने बताया कि वह और उसके साथी कई साल से एक कत्था फैक्टरी में काम करते आ रहे हैं। मंगलवार को फैक्टरी में कत्था बनाकर अमोनिया गैस की मदद से कत्थे के कंटेनरों को ठंडा किया जा रहा था। रात को जब वे ठंडे कंटेनरों को नीचे उतारने लगे तो पाइप लाइन टूट गई और अमोनिया का रिसाव हो गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर बाहर निकल गए लेकिन बरबरी, बिहार निवासी रामजस, कपरोल बिहार निवासी राम परिवेश और पूनोरा निवासी राहुल इसकी चपेट में आ गए। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही किया गया।
विज्ञापन
राधे पासवान का कहना है कि उनकी ओर से पहले ही पाइप लाइन के खस्ता हालत में होने की बात फैक्टरी मालिक को बता दी गई थी लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण ही हादसा हो गया और तीन मजदूरों की जान चली गई।
विज्ञापन
राजपाल, प्रभारी, थाना खरखौदा ने बताया कि मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने राधे पासवान की शिकायत पर फैक्टरी मालिक सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी काबू में होंगे।