फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accident in lalru, including 3 womens of delhi 4 killed

मोहाली: हादसे में 3 महिलाओं समेत चार की मौत

Fri, 16 Oct 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू,मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू,मोहाली(पंजाब) Updated Fri, 16 Oct 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
brutal accident in lalru, including 3 womens of delhi 4 killed

अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर वीरवार सुबह पौने सात बजे गांव घोलूमाजरा के नजदीक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार गैस टैंकर के पीछे जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक युवती गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। पुलिस नें गैस टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी लोग चंडीगढ़ के सेक्टर-47 में विवाह समारोह के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ताराचंद (85) निवासी देसराज कॉलोनी, आर्य समाज नगर पानीपत पत्नी नारायण देवी (80), बेटी राजबाला (52) निवासी प्रीतमपुरा नई दिल्ली, नाती गरिमा (23) और पानीपत में पड़ोसी दीपशिखा (52) पत्नी रमेश मनचंदा के साथ सेक्टर-47 चंडीगढ़ में से विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मारे गए सभी दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी

brutal accident in lalru, including 3 womens of delhi 4 killed

राजबाला की बेटी गरिमा खुद कार चला रही थी, जबकि दीपशिखा उसके साथ अगली सीट पर बैठी थी। जैसे ही कार गांव घोलूमाजरा के नजदीक पहुंची तो घोलूमाजरा में फैक्ट्री के नजदीक गाड़ी रोकने के लिए गैस टैंकर चालक ने स्पीड कम कर दी और पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार उससे टकरा गई।

वहां से गुजर रहे राहगीरों व पीछे से आ रहे रिश्तेदारों नें घायलों को कार से निकाल कर सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों नें ताराचंद, दीपशिखा व राजबाला को मृत बताया, जबकि गरिमा को सेक्टर-32 के अस्पताल व नारायण देवी को पीजीआई रेफर कर दिया, परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही नारायण देवी ने भी दम तोड दिया।

लैहली पुलिस चौकी के इंचार्ज फूलचंद के अनुसार पुलिस ने पीछे आ रही कार में तारचंद के रिश्तेदार केशवदत्त निवासी सिक्का कॉलोनी, सोनीपत की शिकायत पर गैस टैंकर के फरार चालक अमित साब पासवान निवासी बिहार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed