फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accident in kaithal, collision in 2 trucks, drivers burn alive

कैथल में खौफनाक सड़क हादसा, गाड़ी सहित 2 जिंदा जले

Fri, 28 Aug 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Fri, 28 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
brutal accident in kaithal, collision in 2 trucks, drivers burn alive

हरियाणा के कैथल में दिलदहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। एनएच पर आमने सामने की भिड़ंत में गाड़ी समेत 2 जिंदा जल गए। दरअसल नेशनल हाइवे नंबर 65 पर गुलमोहर सिटी के पास वीरवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों में आग लग गई। जिसमें दोनों के ड्राईवर जिंदा जल गए।

विज्ञापन


वहीं परिचालक बुरी तरह से घायल हो गए। घायल परिचालकों में से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा इतना भयानक था कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की सहायता से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बाद दोपहर तक मृतक चालकों की पहचान हो पाई।
विज्ञापन


जिसमें एक राजस्थान के चुरू जिले के रत्ननगर का रहने वाला है। जो राजस्थान से अंबाला की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। वहीं दूसरे ट्रक के चालक अंबाला निवासी विशाल शर्मा अपने परिचालक रामधन के साथ राजस्थान की ओर कागज के रोल लोड करके जा रहा था। देर सांय पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार अंबाला निवासी चालक विशाल शर्मा ट्रक लेकर जैसे ही कैथल के गुलमोहर सिटी के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे राजस्थान के चुरू जिले के रत्ननगर निवासी रामकुमार के ट्रक का टायर फटने के कारण दोनों ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक ट्रक का ईंधन टैंक फट गया।

इससे दोनों ही ट्रकों में आग लग गई। दोनों ही ट्रकों के ड्राइवर साइड से हुई टक्कर के कारण चालक एवं परिचालक ट्रक में से नहीं निकल पाए। बाद में आस-पास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तथा दमकल विभाग को सूचित किया। इसी बीच लोगों ने काफी प्रयास करते हुए परिचालकों को तो बाहर निकाल लिया।

लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी के आने तक चालकों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी की सहायता से ट्रकों के अगले हिस्से की आग बुझाकर चालकों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों ट्रकों की आग को बुझाने में दमकल विभाग की गाडिय़ों को दो घंटे का समय लगा।

मरने वाला एक ट्रक ड्राइवर राजस्थान का दूसरा अंबाला का

brutal accident in kaithal, collision in 2 trucks, drivers burn alive

उधर, बुरी तरह से घायल हुए अंबाला की ओर से ट्रक के परिचालक रामधन व राजस्थान की ओर से आ रहे ट्रक के परिचालक विजेंद्र को लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से रामधन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

बाद दोपहर तक मृतकों की शिनाख्त हो पाई। इसके बाद दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद देर सांय शव परिजनों को सौंप दिए गए।

रामकुमार अकेला था घर में कमाने वाला
मृतक रामकुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह घर में अकेला कमाने वाला था। उसके मामा के लड़के दारा सिंह ने बताया कि रामकुमार के दो छोटे बेटे हैं। 4 व 3 साल के। वह 15000 रुपये की नौकरी करके घर चला रहा था।

दो बहनों का इकलौता भाई था विशाल

वहीं अंबाला निवासी विशाल शर्मा दो बहनों में इकलौता भाई था। वह अभी अविवाहित था। उसके पिता चौकीदारी करके परिवार चलाने में सहयोग कर रहे हैं। इस तरह से दोनों की मौत से दो परिवारों की रोजी-रोटी छीन ली है।

अंबाला से आ रहे ट्रक के मालिक रमेश कुमार ने बताया कि उसके ट्रक पर विशाल शर्मा व रामधान कार्यरत थे। बुधवार को वे राजस्थान में कागज के रोल लेकर जा रहे थे। इसी बीच रात को उनके पास सूचना पहुंची कि हादसे में आग लग गई है। पुलिस जांच में ही हादसे के कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

कागज के रोल एवं लोहे का सामान लदा है ट्रकों में
दोनों ही ट्रकों में से अंबाला की ओर से आ रहे ट्रक में कागज के रोल एवं राजस्थान की ओर से आ रहे ट्रक में लोहे का सामान लदा हुआ है।

वहीं थाना सिविल लाइन प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रकों के जलने के मामले में पोस्टमार्टम की कार्रवाई अभी निपटी है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसे में किसकी गलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed