{"_id":"0bcdb6f016766767b48e8b50c4c863e1","slug":"brother-of-woman-akali-leader-arrested-for-expired-medicines-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता का भाई एक्सपायर दवाएं सप्लाई करते काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेता का भाई एक्सपायर दवाएं सप्लाई करते काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
बरनाला। नकली बीज और कीड़ेमार दवाओं के घपले में फंसे खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि शिरोमणि अकाली दल की राज्य उपाध्यक्ष का भाई प्रदीप कुमार किसानों को एक्सपायर कीड़ेमार दवाएं सप्लाई करने के आरोप में राजस्थान में पकड़ा गया है। राजस्थान की थाना हनुमानगढ़ पुलिस ने प्रदीप कुमार और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन के मुताबिक थाना तपा के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रदीप कुमार, विक्की कुमार निवासी तपामंडी जिला बरनाला को राजस्थान की हनुमानगढ़ पुलिस ने एक्सपायर हो चुकी कीड़ेमार दवाएं सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फर्म के मालिक गोपाल कृष्ण को पकड़ने के लिए हनुमानगढ़ थाने की पुलिस तपामंडी, बरनाला आई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
थाना हनुमानगढ़ के थानेदार ब्रिज लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तपामंडी की एक फर्म से एक पिकअप गाड़ी एक्सपायर्ड दवाएं लेकर राजस्थान रवाना हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने हनुमानगढ़ में नाकाबंदी की थी। जब पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में एक्सपायर डेट की कीड़ेमार दवाएं मिलीं।
इसके बाद प्रदीप कुमार व विक्की कुमार पर धोखाधड़ी व पेस्टिसाइड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। आरोपी प्रदीप कुमार की बहन शिअद की राज्य उपाध्यक्ष हैं और बीबी जागीर कौर की करीबी मानी जाती हैं।