सचिन-शाहरुख का भाई बता फोन पर 'गंदी' बातें
खुद को क्रिकेटर सचिन और अभिनेता शाहरुख का भाई बताकर महिला से फोन पर अश्लील बातें करने शख्स नामजद हुआ है। मोबाइल नंबर फर्जी आईडी पर लिया हुआ था। मामला, हरियाणा के यमुनानगर का है।
आरोपी ने महिला को देर रात फोन किया। आरोपी ने खुद को क्रिकेटर सचिन और अभिनेता शाहरुख का भाई बताकर बातचीत शुरू की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला से अश्लील शब्द व गालियां दीं।
महिला ने इसकी शिकायत पर छप्पर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मुस्तफाबाद की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अप्रैल की रात करीब दस बजे उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने फोन पर आरोपी का नाम पूछा तो आरोपी ने पहले तो खुद को क्रिकेटर सचिन को भाई बताया।
अश्लील बातें करना शुरू कर दीं और गालियां भी दीं
जब उसने सचिन के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने खुद को अभिनेता शाहरुख खान का भाई बताया और उससे बातचीत करनी शुरू कर दी। आरोपी ने महिला से अकेले में मिलने की बात कही तो महिला ने इसका विरोध किया।
उसके बाद आरोपी ने उसे अश्लील बातें करना शुरू कर दीं और गालियां भी दीं। उसने परेशान होकर फोन काट दिया और इसकी सूचना अपने पति को दी।
रविवार को महिला ने अपने पति के साथ मिलकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने जिस मोबाइल नंबर से फोन किया है वह फर्जी आईडी पर लिया हुआ है।
जांच के बाद छप्पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई भूपसिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का जल्द पता निकाल लिया जाएगा।