{"_id":"62a8937c7863ca5f5401eae9","slug":"brother-killed-sister-in-fazilka-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में कत्ल: भाइयों के झगड़े में बोलना बहन को पड़ा भारी, बड़े भाई ने कस्सी मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में कत्ल: भाइयों के झगड़े में बोलना बहन को पड़ा भारी, बड़े भाई ने कस्सी मारकर उतारा मौत के घाट
Tue, 14 Jun 2022 07:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:29 PM IST
सार
डीएसपी जसवीर सिंह पन्नू का कहना है कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आरोपी बलजिंदर सिंह और पूजा रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और मृतक प्रवीन कौर की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन विवाद के कारण बड़े भाई ने मोहाली से मायके आई बहन (अध्यापिका) के सिर पर कस्सी से वार कर हत्या कर दी है। बड़े और छोटे भाई के बीच जमीन विवाद था। दोनों भाई घर में झगड़ रहे थे। तभी बहन ने समझाने का प्रयास किया। गुस्से में आकर बड़े भाई ने बहन की हत्या कर दी। उधर, थाना सदर पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। मामला पंजाब के फाजिल्का के गांव ओझांवाली का है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता जरनैल सिंह ने पुलिस बताया कि उनका बड़े बेटे बलजिंदर सिंह के साथ जमीन विवाद चल रहा है। बलजिंदर अक्सर उनके साथ झगड़ा करता है। उसके छोटे बेटे शिंदर सिंह ने घर के प्रांगण में पशुओं का हरा चारा काटने वाली मशीन लगाई है। उस मशीन को लेकर बलजिंदर की पत्नी पूजा रानी शिंदर से झगड़ा कर रही थी। जब खेत से कामकाज कर घर लौटे बलजिंदर को उसकी पत्नी ने शिंदर के खिलाफ भड़का दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बलजिंदर और शिंदर के बीच झगड़ा हो गया। बलजिंदर घर में बनी एक दीवार तोड़ने लगा। उस दौरान मोहाली से मायके आई बहन प्रवीन कौर ने बड़े भाई को समझाने का प्रयास किया कि गुस्से में आकर बलजिंदर ने कस्सी से बहन के सिर पर वार कर दिया। प्रवीन गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे. मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जरनैल ने बताया कि उसकी बेटी प्रवीन मोहाली में किसी निजी स्कूल में अध्यापिका है। छुट्टियों में अपने दो बच्चों संग मायके आई थी। उधर, डीएसपी (देहात) जसवीर सिंह पन्नू का कहना है कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आरोपी बलजिंदर सिंह और पूजा रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।