फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brother-in-law murder sister-in-law and kill himself in Chandigarh crime news

चंडीगढ़ में देवर-भाभी की मौत: आत्महत्या नहीं नगमा का मर्डर हुआ; देवर ने घोंटा गला और फिर खुद फंदा लगाया

Fri, 27 Feb 2026 10:08 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 27 Feb 2026 10:08 PM IST
सार

चंडीगढ़ में किराये के कमरे में बुधवार को देवर-भाभी की लाश मिली थी। घटना सेक्टर-41 की है। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला नगमा की हत्या देवर ने की थी और खुद भी फंदा लगा लिया था। 

विज्ञापन
Brother-in-law murder sister-in-law and kill himself in Chandigarh crime news
कमरे में मिली थी दोनों की लाशें। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 के गांव बुटरेला में एक दिन पहले वीरवार को देवर-भाभी की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार 27 वर्षीय नगमा की आत्महत्या नहीं, बल्कि गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम में नगमा के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं जांच में सामने आया है कि नगमा की हत्या के बाद उसके 24 वर्षीय देवर मुरसलीन ने खुद फंदा लगाकर जान दे दी। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए दोनों के विसरा सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


मामले में पुलिस स्टेशन सेक्टर -39 ने पहले इसे संदिग्ध मानकर जांच शुरू की थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक मुरसलीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि वीरवार दोपहर घर के अंदर दोनों के शव मिले थे। घर में मौजूद दो मासूम बच्चों ने अपने पिता फरमान को फोन कर बताया था कि उनकी मां और चाचा फंदे से लटके हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगमा और मुरसलीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले थे और पिछले करीब 15 वर्षों से बुटरेला में किराये पर रह रहे थे। नगमा का पति फरमान एसी रिपेयरिंग का काम करता है और घटना के समय वह बिजनौर में निर्माण कार्य के सिलसिले में गया हुआ था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed