फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   brother-in-law murder by girl and her boy friend due to money dispute

खुलासा: 22 साल की युवती ने प्रेमी संग मिलकर किया जेठ का मर्डर

Sun, 02 Oct 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 02 Oct 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law murder by girl and her boy friend due to money dispute
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : फाइल फोटो
22 साल की युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जेठ का कत्ल कर दिया। वजह सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। बैंयापुर खुर्द में प्रॉपर्टी डीलर अशोक की हत्या के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। वारदात को पैसों के लेनदेन को लेकर अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


झज्जर जिले के गांव कासनी की 22 वर्षीय नवविवाहिता ज्योति के पति राजू की चार साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में समझौते के तहत मिले 17 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर उसका उसके जेठ अशोक के साथ विवाद था।
विज्ञापन


23 सितंबर की शाम वह झज्जर निवासी विशाल के साथ सोनीपत के बैंयापुर खुर्द आई और अपने जेठ एवं प्रॉपर्टी डीलर अशोक को पहली गोली खुद मारी। इसके बाद दूसरी गोली उसके प्रेमी ने मारी। यह खुलासा ज्योति व विशाल से पूछताछ के बाद डीआईजी एचएस दून ने बुधवार को पत्रकारों के सामने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पैसे के लेन-देन के चलते किया गया मर्डर

brother-in-law murder by girl and her boy friend due to money dispute
सोनीपत में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर जेठ का कत्ल किया - फोटो : फाइल फोटो
डीआईजी ने बताया कि 23 सितंबर को प्रोपर्टी डीलर अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस मान रही थी कि वारदात पैसे के लेनदेन को लेकर अंजाम दी गई है। जांच में सामने आया कि अशोक के छोटे भाई राजू की 2012 में हत्या कर दी गई थी।

पति की मौत के बाद ज्योति मायके चली गई। पति की मौत के बाद से उसकी अशोक से खींचतान चल रही थी। पुलिस ने इस एंगल पर काम करना शुरू किया। पहले तो ज्योति पर कई दिन नजर रखी।

इसके बाद देर रात महिला पुलिस टीम की मदद से डीएसपी राहुल देव की अगुवाई में सीआईए इंद्रवीर व सदर एसएचओ अजय मलिक की टीम ने उसे काबू कर लिया।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह उसके पति की हत्या के मामले में समझौते के तहत 17 लाख रुपये मिलने थे। उसने आरोप लगाया कि यह पूरी राशि उसके जेठ अशोक ने हड़प ली थी। इस कारण उसने अपने प्रेमी विशाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

तीन माह पहले हुई थी विशाल से मुलाकात

brother-in-law murder by girl and her boy friend due to money dispute
डेरा अदमखेल जहां स्मार्टफोन से सस्ते दामों पर मिलती हैं बंदूकें - फोटो : Dawn
पुलिस के मुताबिक, ज्योति ने पूछताछ में बताया है कि 2011 में उसकी शादी अशोक के छोटे भाई राजू के साथ उसकी शादी हुई थी। साल 2012 में राजू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

ज्योति के मां-बाप की हत्या भी करीब 22 साल पहले की गई थी। तीन माह पहले उसकी मुलाकात झज्जर निवासी विशाल के साथ मुलाकात हुई। जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इस कारण विशाल ने भी अशोक की हत्या की वारदात में उसका साथ दिया।

पहले ज्योति ने चलाई गोली
पूछताछ में पता चला है कि ज्योति व विशाल बाइक पर सोनीपत पहुंचे। गली में पीछे से पहले ज्योति ने अशोक को गोली मारी। इसके बाद विशाल ने उसी रिवॉल्वर से फायर किया। गोली लगते ही अशोक गली में गिर गया और दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिवाल्वर और बाइक बरामद कर ली है।

ज्योति सलाखों के पीछे, विशाल रिमांड पर
पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने ज्योति को न्यायिक हिरासत में रोहतक स्थित सुनारियां जेल भेज दिया। आरोपी विशाल को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed