{"_id":"56f8f4f74f1c1b1273f00179","slug":"brother-beaten-jalandhar-brother-beaten-police-mamn-suspended-jalandhar-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दो भाइयों को पीटने पर दो पुलिस कर्मी सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में दो भाइयों को पीटने पर दो पुलिस कर्मी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 28 Mar 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में मारपीट करती हुई पुलिस
जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस के दो मुलाजिमों ने रविवार को सूर्या एंकलेव में बीच सड़क पर दो भाइयों को डंडों से पीट डाला। जख्मी हुए शशि कुमार और उसके भाई सुमन कुमार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। युवकों को पीटने की जानकारी जैसे ही बड़े अधिकारियों को मिली तो उन्होंने हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह और कांस्टेबल हनी राज को सस्पेंड कर दिया गया।
दोनों मुलाजिम सूर्या एंकलेव चौंकी में तैनात थे। पीड़ित युवक शशि कुमार ने कहा कि वह गुरु नानकपुरा वेस्ट का रहने वाला है। वह अपने भाई सुमन कुमार को सूर्या एंकलेव में कार चलाना सिखा रहा था। तभी दो पुलिस मुलाजिमों ने आकर उन्हें रोक लिया। एक ने वर्दी पहन रखी थी और दूसरा सिविल में था। मुलाजिमों ने कागजात मांगें, जो कार में नहीं थी। इसलिए वह मुलाजिमों से बोलकर अपने छोटे भाई को वहीं पर छोड़ कर घर से कागज लेने के लिए चला गया।
कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि दोनों मुलाजिम छोटे भाई सुमन कुमार को डंडों से पीट रहे थे। उसने रोकना चाहा तो पुलिस मुलाजिमों ने उसे भी पीट लिया। शशि कुमार ने आरोप लगाया है कि दोनों मुलाजिम उनसे पैसे मांग रहे थे। एडीसीपी जालंधर-1 जे ऐलनचेजियन ने कहा कि दोनों मुलाजिम हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह और कांस्टेबल हनी राज को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई कर दी गई। पुलिस आगे की जांच कर रही है।