फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brother and sister killed in accident

हादसे में भाई-बहन की मौत, सदमे से दादी ने दम तोड़ा

Tue, 17 Feb 2015 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली) Updated Tue, 17 Feb 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
brother and sister killed in accident

जीरकपुर-पटियाला मुख्य मार्ग पर सोमवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मोहाली को जाने वाली एरोसिटी सड़क पर एक कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार इंजीनियर भाई-बहन की मौत हो गई है। वहीं हादसे में घायल कार चालक को लोगों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल कराया।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं दोपहर बाद पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कर लाश वारिसों के हवाले कर दी है। पुलिस ने मृतक भाई-बहन के पिता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। उधर, रोहतक में पोता और पोती की मौत की खबर सुनकर दादी की भी सदमे से मौत हो गई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि रविंदर सिंह (29) पुत्र मोती राम निवासी मकान नंबर-138, दशमेश नगर, जीरकपुर निवासी अपनी बहन भारती (32) के साथ बाइक पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह जीरकपुर-पटियाला सड़क से गांव दयालपुरा के पास मोहाली को जाने वाले 200 फुट वाली एरोसिटी रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार आई-20 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार रविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में लड़की को राहगीरों ने मोहाली के अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सदमें से दादी ने भी दम तोड़ा

brother and sister killed in accident

हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को राहगीरों ने जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया। लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक बहन व भाई के पिता की शिकायत पर कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लड़के बीटेक व लड़की एमसीए
पुलिस के अनुसार मृतक लड़के ने बीटेक व लड़की ने एमसीए की हुई थी। जो मोहाली की एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर तैनात थे। दोनों रोजाना इकट्ठे बाइक पर नौकरी के लिए जाते थे।

सोमवार को सुबह भी दोनों नौकरी के लिए जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। मृतक के पिता मोती राम रोजगार विभाग (हरियाणा) से रिटायर हुए हैं।

हादसे में पोता व पोती की मौत की खबर सुन मृतकों की दादी की भी सदमे से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भाई-बहन और उनके माता-पिता जीरकपुर की उक्त दशमेशनगर कॉलोनी में रहते थे।

मृतकों का परिवार हरियाणा के जिला रोहतक से है। रोहतक में उनकी बुजुर्ग दादी अकेली ही रहती थी। जब दादी को पोता व पोती की मौत की खबर मिली तो वह यह सदमा सहन न कर पाई और उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed