फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   British woman officer molested in Chandigarh

चंडीगढ़: सैर पर निकली ब्रिटिश महिला अधिकारी से छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज खंगाल पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Thu, 07 Oct 2021 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 01:17 AM IST
सार

चंडीगढ़ में देश को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां ब्रिटिश महिला अधिकारी के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। 

विज्ञापन
British woman officer molested in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में बुधवार सुबह सैर पर निकली एक ब्रिटिश महिला अधिकारी से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर दोनों आरोपी भाग निकले। सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामला बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे का है। सेक्टर-9 में रहने वाली एक ब्रिटिश महिला अधिकारी ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार को घर से सैर करने निकली थीं। इस दौरान माउंट व्यू चौक से वह सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) की तरफ जा रही थीं।
विज्ञापन


माउंट व्यू चौक से थोड़ा आगे पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों युवक बाइक पर बैठ वहां से रफूचक्कर हो गए। छेड़छाड़ की वारदात से ब्रिटिश महिला सहम गई और फौरन मामले की जानकारी सीएलटीए के कोच को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्जकर वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वहीं, एसपी सिटी केतन बंसल का कहना है कि महिला की तरफ से छेड़खानी की शिकायत मिली थी। जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाइक सवार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले 

इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। पुलिस दावा करती है कि पीसीआर और चीता स्क्वॉड शहर भर में मुस्तैद रहते हैं, लेकिन इस तरह की घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। यह पहला मामला नहीं है, जब किसी महिला से इस तरह सरेराह छेड़छाड़ की गई है। 

  • दिसंबर 2019 में पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सैर कर रही युवती से छेड़छाड़ 
  • मार्च 2020 में डड्डूमाजरा में बेटे को स्कूल छोड़कर ऑफिस जा रही महिला का पीछा कर छेड़छाड़
  • अगस्त 2021 को सेक्टर-34 में छात्रा से छेड़छाड़ और उसे कार में खींचने की कोशिश
  • जून 2021 को सेक्टर-14/15 लाइट प्वाइंट पर बोलेरो सवार छह मनचलों ने बेटे के साथ पैदल जा रही महिला का पीछा कर छेड़छाड़ 
  • जून 2021 को सेक्टर-7/26 लाइट प्वाइंट पर साइकिल सवार युवती से बाइक सवारों ने की छेड़छाड़ 

किशोरी से छेड़छाड़, मामला दर्ज 
उधर, सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत एक किशोरी से मंगलवार को छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने किशोरी से छेड़खानी की है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ पॉक्सो (8) व 354/ए के तहत मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed