फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bring weapons to samjhauta express from pakistan

पाक से आ रही समझौता एक्सप्रेस में ला रहे थे हथियार

Thu, 06 Mar 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Mar 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
bring weapons to samjhauta express from pakistan

पाकिस्तान से पिस्टलों के स्पेयर पार्ट्स लाने के आरोप में भारतीय कस्टम विभाग ने छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस ट्रेन से सभी पिस्टल के स्पेयर पार्ट्स भारत लाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


स्पेयर पार्ट्स मिक्सर जूसर में छिपाकर रखे गए थे। कस्टम विभाग ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद स्पेयर पार्ट्स से लगभग 12 पिस्टल तैयार की जानी थीं।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक सभी से पूछताछ चल रही थी। समझौता एक्सप्रेस ट्रेन वीरवार को पाकिस्तान से जब अटारी बॉर्डर पर पहुंची, तो कस्टम अधिकारियों ने ट्रेन में चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर के कुछ लोगों के समान की तलाशी ली, तो उनके पास से जूसर मिले। इन जूसरों की जब गहन जांच की गई, तो इनमें से पिस्टलों के स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए।


ये लोग रिश्तेदारों से मिलकर भारत वापस आ रहे थे। कस्टम विभाग ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कस्टम अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है। विभाग ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed