{"_id":"56e238bf4f1c1bb0528b456a","slug":"bribe-news-crime-news-mohali-news-mohali-police-news-hindi-news-amar-ujala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवैल कनेक्शन देने के बदले मांग रहा था 15 हजार, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूबवैल कनेक्शन देने के बदले मांग रहा था 15 हजार, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 11 Mar 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
मोहाली में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने वीरवार को बिजली विभाग राजपुरा में तैनात एक जेई को रंगे हाथ 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ज्ञान सिंह निवासी राजपुरा के रूप में हुई है। आरोपी ट्यूबवेल का कनेक्शन देने के बदले रिश्वत मांग कर रहा था। विजिलेंस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
इस संबंध में कमलजीत निवासी राजपुरा ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि ट्यूबवेल के नए कनेक्शन के लिए बिजली विभाग में आवेदन किया था। कनेक्शन जेई ज्ञान सिंह को देना था। वह ट्यूबवेल का कनेक्शन देने में आनाकानी कर रहा था। जब उन्होंने उससे मुलाकात की तो जेई ने कनेक्शन देने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ।
उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस को दे दी। इसके बाद पेमेंट देने के लिए उन्होंने आरोपी को खेत में बुलाया। वहां विजिलेंस ने जेई को रिश्वत लेते काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम की अगुवाई इंस्पेक्टर संजीव कुमर भट्ट ने की। उन्होंने बताया कि आरोपी से 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। अरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
घर की तलाशी जारी
विजलेंस की टीम इस केस को काफी मजबूत बनाना चाहती है। इसलिए टीम ने जेई के घर पर भी दबिश दी है। टीम वहां से अहम जानकारियां जुटा रही है।