{"_id":"7b5fe255c2b189df3dc08a11ba4e051f","slug":"breaking-of-lock-and-theft-tablet-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे का ताला तोड़कर टैबलेट उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे का ताला तोड़कर टैबलेट उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
बुडै़ल में रहने वाले एक बैंककर्मी के कमरे से चोर ताला तोड़कर टैबलेट ले गए। पीड़ित आईसीआईसीआई बैंक में काम करता है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को सनवर अली के कमरे का ताला तोड़कर चोर एक टैबलेट और पर्स से कागजात ले गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि वह बुड़ैल में किराए पर रहता है। रोजाना की तरह वीरवार सुबह सेक्टर-35 काम पर चला गया। सनवर के मुताबिक शाम 6.30 बजे जब वह कमरे पर पहुंचा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है। कमरे के अंदर जाकर देखा तो पाया कि उसका टैबलेट और पर्स गायब था।
विज्ञापन
पर्स में नगदी नहीं थी, लेकिन उसमें आई कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। पीड़ित सेक्टर-35 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में काम करता है। पीड़ित के बयान के आधार पर सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन