{"_id":"49f60dbc5770697289419fcc133fb8e6","slug":"breaking-news-attack-all-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पूरे परिवार को तलवार से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में पूरे परिवार को तलवार से काटा
डिजिटल टीम/अमर उजाला, अंबाला
Updated Tue, 22 Apr 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अंबाला कैंट इलाके से बड़ी खबर आ रही है। कैंट के गांव कलरहेड़ी में कुछ लोगों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। घर के पास शराब पीने से रोकने पर वे इतना गुस्सा हुए कि तलवार और डंडे लेकर घर पर ही टूट पड़े।
विज्ञापन
हमलावरों ने घर में मौजूद शिकायतकर्ता के मां-बाप, भाई और बहन पर तलवार से हमला कर दिया। छोटा बेटा परिजनों को लहुलूहान हालात में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। हमले में मां-बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घर के मुखिया ने घर के पास कुछ लोगों को शराब न पीने के लिए टोक दिया था। इसी बात पर मामला बढ़ गया।
विज्ञापन