फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brave sister molestation case

'बहादुर' बहनों ने अब सीबीआई पर उठाए सवाल

Thu, 01 Jan 2015 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 01 Jan 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
brave sister molestation case

रोडवेज बस में बहनों से कथित छेड़छाड़ व मारपीट मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग करने वाली पूजा और आरती ने ही सीबीआई मुख्यालय में हुए टेस्ट पर 9 दिन बाद सवालिया निशान लगाया है।

विज्ञापन


दोनों बहनों का कहना है कि उनसे टेस्ट के नाम पर व्यक्तिगत सवाल अधिक किए गए। इन सवालों का इस पूरे प्रकरण से कोई लेना देना नहीं था। आरोप लगाया कि टेस्ट लेने वाले अधिकारियों ने भी उनसे ऊंची आवाज में बात की और उनका व्यवहार भी उनके प्रति अच्छा नहीं था।
विज्ञापन

एसपी शशांक आनंद से मिलीं बहनें

brave sister molestation case

बुधवार को दोनों बहनों ने अपने वकील अतर सिंह पंवार के साथ बुधवार को एसपी शशांक आनंद से मुलाकात की। उन्होंने मामले की जांच पूरी होने के बारे में भी जानकारी ली। बता दें कि टेस्ट से पहले खुद दोनों बहनों ने कहा था कि उन्हें सीबीआई पर पूरा भरोसा है और आरोपियों के साथ वे खुद भी पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार हैं।

पहले आरोपियों और बाद में 23 दिसंबर को सोनीपत जिले के थाना कलां गांव निवासी पूजा और आरती का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ था। दोनों लड़कियों की मांग पर ही कोर्ट ने एसआईटी को आसन निवासी तीनों आरोपियों कुलदीप, दीपक और मोहित का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दी थी।

एसपी को दिखाई रिकॉर्डिंग

brave sister molestation case

पूजा ने बताया कि उन्होंने एसपी शशांक आनंद को बस कंडक्टर का एक टीवी चैनल पर दिखाए गए बयान की भी रिकार्डिंग दिखाई है। कंडक्टर ने उस समय मीडिया को दिए बयान में कहा था कि दोनों बहनों ने उनसे लड़कों के बारे में शिकायत की थी और उसने लड़कों को कहा भी था कि वे शांत हो जाएं, नहीं तो उनकी जमानत नहीं हो पाएगी। पूजा ने बताया कि एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही जांच पूरी कर चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed