फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boyfriend murdered his girlfriend in Barnala of Punjab

वफा के बदले दगा: प्रेमिका ने शादी की जिद की तो प्रेमी ने मौत के घाट उतारा...फिर रची खौफनाक साजिश

Sat, 22 May 2021 01:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 May 2021 01:05 AM IST
सार

पंजाब के बरनाला में प्रेमिका ने शादी की जिद की तो प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवती की वफा के बदले प्रेमी ने उसे दगा दिया। दगा ऐसा...जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। आरोपी प्रेमी ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया फिर सिर पर कठोर चीज मारकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी ने लड़की की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। पूरे मामले को छिपाने के लिए उसने शातिर चाल चली। 

विज्ञापन
Boyfriend murdered his girlfriend in Barnala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बरनाला में एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। आरोपी ने युवती की हत्या कर 18 मई को रेल ट्रैक पर फेंक दिया था। रेलवे पुलिस के इंचार्ज जगजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव के मामले को सुलझा लिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लड़की 18 मई को हर रोज की तरह घर से बरनाला में सैलून पर नौकरी करने को निकली थी लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंची। उसके परिजनों की सूचना पर जब युवती की तलाश की गई तो उसका शव रेलवे ट्रैक पर हंडियाया के पास मिला। उस वक्त अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू गई। क्योंकि प्राथमिक जांच में यह मामला कत्ल का लग रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतका जगदीप कौर के जगसीर सिंह पुत्र सखमिंदर सिंह निवासी हंडियाया से प्रेम संबंध थे। अब युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी लेकिन वह टालमटोल कर रहा था और उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके चलते 18 मई को जगसीर सिंह ने अपनी प्रेमिका जगदीप कौर को मिलने के लिए बुला लिया और वह सैलून में जाने के बजाय अपने प्रेमी के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उसे अपनी कार में बिठाकर कहीं दूर सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसे बातों में लगाकर उसके सिर में कोई पथरीली चीज मारकर लड़की को बेहोश कर दिया और बाद में उसकी चुनरी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव गाड़ी की पिछली सीट पर लिटाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक गया।


रेलवे पुलिस के इंचार्ज जगजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि जगसीर सिंह को गिरफ्तार कर उसे स्थानीय अदालत में पेश कर और पूछताछ कर 24 मई तक पुलिस रिमांड ले लिया है अगर आरोपी के साथ कत्ल केस में किसी और की मिलीभगत हुई तो उसको भी मामले में नामजद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed