{"_id":"37e1839c72d61fba6931cac2c4ef1330","slug":"boyfriend-meet-with-girlfriend-but-beaten-by-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"बत्ती गुल हुई तो प्रेमिका से मिला पर लोगों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बत्ती गुल हुई तो प्रेमिका से मिला पर लोगों ने धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, थर्मल(पानीपत)
Updated Fri, 02 May 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
सोदापुर में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की लोगों ने खासकर महिलाओं ने जमकर धुनाई की। मामला पुलिस तक जाता देख प्रेमी ने आगे से कभी गली में न आने की कसम उठाई तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
सोदापुर में महिला किराए पर रहती है। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है और कभी-कभार ही घर आता है। ऐसे में पास की ही एक कालोनी का युवक उसके घर आने-जाने लगा।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने एतराज जताया, मगर दोनों बाज नहीं आए। रात के समय बिजली गुल थी, जैसे ही वह वहां पर आया तो आसपास की महिलाओं ने उसे पकड़कर लिया और जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद महिला का पति भी आ गया। मामला बढ़ता देखकर प्रेमी ने सभी के सामने माफी मांग ली। लोगों ने महिला और उसके पति को तीन दिन के अंदर कमरा खाली करने की चेतावनी दी है।